{"_id":"57c075164f1c1bf638d4f062","slug":"august-28-is-expected-to-announce-the-name-of-the-bsp-bittu","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 अगस्त को बीटू के नाम की घोषणा कर सकती है बसपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
28 अगस्त को बीटू के नाम की घोषणा कर सकती है बसपा
अमर उजाला ब्यूरो/गोला गोकर्णनाथ।
Updated Fri, 26 Aug 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
bsp
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- ममरी में होगा विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन
- राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ सहित कई नेता करेंगे शिरकत
बसपा के 139 गोला विधानसभा के प्रभारी ब्रज स्वरूप कनौजिया उर्फ बीटू पटेल ने 28 अगस्त को होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर शुरू कर दी हैं। माना जा रहा है कि कार्यकर्ता सम्मेलन में बसपा के नेता गोला विधानसभा सीट से प्रत्याशी के रूप में बीटू पटेल के नाम की घोषणा कर सकते हैं।
प्रेसवार्ता में बताया कि प्रदेश का मुस्लिम वोटर सपा और अन्य दलों से धोखा खाकर अब बसपा में अपना भविष्य देख रहा है। समाजवादी पार्टी ने सदैव मुस्लिम वोटों पर राजनीति कर सत्ता हासिल की है किंतु सपा सरकार में मुस्लिमों को कोई फायदा नहीं मिला। भाजपा पर प्रहार करते हुए बीटू पटेल ने कहा कि वह सिर्फ खून खराबे की राजनीति कर आपस में लड़ाने का काम करती है।
बसपा के विधानसभा प्रभारी ने बताया कि 28 अगस्त रविवार को ममरी के सत्यवती पटेल महाविद्यालय में बसपा एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन होगा, जिसमें राज्यसभा सदस्य, जोनल को-आर्डिनेटर मुख्य अतिथि अशोक सिद्धार्थ, विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री जोनल को-आर्डिनेटर इंतिजार आब्दी, जोनल को-आर्डिनेटर नेकपाल भारती, जितेंद्र वर्मा, विनोद भारती सभा को संबोधित करेंगे। इस मौके पर राधेश्याम कश्यप अजय गौतम, ज्ञानचंद्र वर्मा, वसीम अहमद, आमिर खान सईदी, सईद उल्ला खां, इजरान अंसारी, सुमित वर्मा, जेतस वर्मा आदि मौजूद रहे।