{"_id":"6585dac4356e37754603ba94","slug":"auditorium-could-not-be-built-even-after-spending-rs-15-crore-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1015-11481-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: डेढ़ करोड़ खपाने के बाद भी नहीं बन पाया प्रेक्षागृह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: डेढ़ करोड़ खपाने के बाद भी नहीं बन पाया प्रेक्षागृह
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। नगर पालिका परिषद परिसर में निर्माणाधीन शहर का ड्रीम प्रोजेक्ट प्रेक्षागृह का निर्माण करीब डेढ़ करोड़ खपाने के बावजूद भी दो दशक से अधर में अटका है। शुक्रवार को विधायक अमन गिरि ने निरीक्षण कर इसे जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए।
नगर पालिका परिषद परिसर में वर्ष 2002-03 में शहर के लिए 2.70 करोड़ की लागत से ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। धनाभाव के कारण निर्माण कार्य रुक-रुक कर होता रहा और धीरे-धीरे करके करीब डेढ़ करोड़ रुपये खापा भी दिए गए लेकिन निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हुआ।
वर्ष 2017-18 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत निर्माण करने के लिए कर्ज के रूप में एक करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे, इसमें 50 लाख की लागत से निर्माण कार्य कराया गया लेकिन कोविड काल में निर्माण कार्य रुक गया। पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत 50 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। निर्माण कार्य शुरू कराया जा रहा है।
विज्ञापन
उम्मीद है कि वर्ष 2024 में कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। विधायक अमन गिरि ने कहा कि धन के अभाव में निर्माण कार्य नहीं रुकेगा। ऑडिटोरियम को बेहतर बनाने के लिए नगर के संभ्रांत व्यक्तियों से सुझाव, विचार, परामर्श लेकर कार्य किया जाएगा।