फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Attractive colorful program on the occasion of Amrit Mahotsav inauguration

अमृत महोत्सव शुभारंभ के मौके पर हुए मनमोहक रंगारंग कार्यक्रम

Sat, 20 Nov 2021 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Attractive colorful program on the occasion of Amrit Mahotsav inauguration
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे।
लखीमपुर खीरी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में अमृत महोत्सव समिति ने रानी लक्ष्मीबाई जयंती और गुरु नानक देव की जयंती पर एक माह तक चलने वाले अमृत महोत्सव अभियान का शुभारंभ किया। उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आरएसएस के सह प्रांत प्रचारक मनोज रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवमणि शुक्ला ने की। विशिष्ट अतिथि डॉ. उमा कटियार, सुरेंद्र चरण वाल्मीकि रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मनोज ने कहा कि प्रखर राष्ट्रभक्ति देश में व्याप्त किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान है। कार्यक्रम में देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। बच्चों ने झांकियों का मंचन किया। इस अवसर पर भारत माता की आरती, वंदे मातरम के साथ रथयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में अनूप गुप्ता, रवि भूषण साहनी, शेषधर दिवेदी, विभाग प्रचारक बैरिस्टर, जिला प्रचारक अभिषेक, स्वर्ण सिंह, संजीव, जिलाध्यक्ष सुनील सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

पलियाकलां। टेहरा स्थित जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज के मैदान में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
मुख्य वक्ता डॉ. रामनरेश शर्मा ने कहा कि हम सबके आदर्श अमर शहीदों के कठिन संघर्ष, त्याग एवं बलिदान के फलस्वरूप प्राप्त हुई आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम राष्ट्रीय कार्यक्रम है, जिसका किसी भी राजनीतिक दल से कोई सरोकार नहीं है, यह भारतवर्ष के प्रत्येक राष्ट्रवादी नागरिक के अंतर्मन का महोत्सव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय बालकराम मिश्र के दामाद व स्वर्गीय वृंदावन लाल शुक्ला के भतीजे रामचंद्र शुक्ला, स्वर्गीय बैजनाथ दीक्षित के पुत्र राजाराम दीक्षित, स्वर्गीय चौधरी होशियार सिंह के पुत्र भूपाल सिंह, स्वर्गीय डॉ. खूबलाल के पुत्र राजकुमार शुक्ला, स्वर्गीय प्यारेलाल फलाहारी के पौत्र राजेश गुप्ता भारतीय, स्वर्गीय रेशम सिंह के पुत्र हरविंदर सिंह स्वीट कारगिल युद्ध के योद्धा सूबेदार मेजर जोगेंद्र सिंह जी आदि को माल्यार्पण कर अंगवस्त्र भेंट किए। इस दौरान नगर के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
कड़े संघर्ष से मिली है आजादी,  इसे सहेजना हमारा दायित्व
मोहम्मदी। रामलीला मैदान में आयोजित आजादी की 75 वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव में आरएसएस के क्षेत्रीय सह संघ चालक रामकुमार ने कहा कि आजादी हमें एक रात में नहीं मिली इसके लिए सैकड़ों वर्षों रात दिन सतत प्रयास चला।

आज गुरु नानक देव जी का जन्मदिन है महारानी लक्ष्मीबाई का जन्मदिन है। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव की शुरुआत करके गांव गांव और घर घर जाकर स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में बताना होगा। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने रंगोली सजाई, अतुल रस्तोगी ने मोहम्मदी क्षेत्र के ज्ञात अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों का वर्णन कर लोगों को इतिहास से परिचित कराया। इस दौरान विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, रवि शुक्ला, डॉ विजय पाठक, श्याम किशोर अवस्थी, अमित भसीन, ऋषि कांत, विनोद कुमार श्रीवास्तव, अमृत महोत्सव समिति के अध्यक्ष वीपी सिंह एडवोकेट मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed