फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Attendance at lower student test can be denied

उपस्थिति कम रहने पर परीक्षा से वंचित हो सकते हैं विद्यार्थी

Sat, 10 Oct 2015 08:08 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 10 Oct 2015 08:08 PM IST
विज्ञापन
डिग्री कक्षाओं में उपस्थिति कम रहने पर विद्यार्थियों को परीक्षा से वंचित किया जा सकता है। अब अशासकीय और सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति मासिक रूप से उच्च शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।
विज्ञापन

ऐसा उच्च न्यायालय के इलाहाबाद में एक विचाराधीन रिट याचिका में जारी एक आदेश के अनुपालन में किया जा रहा है। युवराजदत्त महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरके सिंह ने संस्थागत छात्रों से कहा है कि वे महाविद्यालय में चल रहे शिक्षण कार्य दिवसों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कम से कम 75 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करें। उपस्थिति में कमी होने पर विद्यार्थी को परीक्षा से वंचित भी किया जा सकता है। प्राचार्य ने यह भी अवगत कराया है कि स्नातक प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष और स्नातक प्रथम वर्ष के जिन विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम किन्हीं कारणों वश बाद में घोषित किए गए हैं और वे स्नातक द्वितीय वर्ष में अब तक महाविद्यालय में प्रवेश नहीं ले पाए हैं वे 16 अक्तूबर तक महाविद्यालय में अपना प्रवेश अवश्य ले लें। इसके बाद कोई भी प्रवेश संभव नहीं होगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed