फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Attack on sleeping family, noise of kidnapping

Lakhimpur Kheri News: सो रहे परिवार पर हमला, अपहरण का शोर

Sun, 22 Dec 2024 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Attack on sleeping family, noise of kidnapping
लखीमपुर खीरी। थाना खीरी क्षेत्र निवासी एक परिवार पर शनिवार की अलसुबह कुछ लोगों ने हमला करते हुए सो रहे परिजनों की पिटाई कर दी। मामला प्रेम विवाह से जुड़ा हुआ बताया जाता रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक लड़की पक्ष के लोगों ने हमला करते हुए पति-पत्नी का अपहरण कर लिया। पुलिस ने बताया कि महिला उनके पास है। अपहरण जैसी घटना नहीं है।
विज्ञापन

खीरी थाना क्षेत्र के गांव फरेंदहापुरवा निवासी एक युवक ने करीब दो साल पहले प्रेम विवाह किया था। जिस लड़की से विवाह हुआ वह सीतापुर जिले के थाना लहरपुर इलाके की रहने वाली है। युवक लड़की को लेकर चला गया था। कुछ दिनों के बाद दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। इस बात से लड़की पक्ष के लोग नाराज थे। लड़की पक्ष के लोगों ने आपत्ति जताते हुए लड़के के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज कराया था।
विज्ञापन

कोर्ट मैरिज होने के बाद से दोनों जिले के बाहर कहीं छिपकर रह रहे थे। बताया जाता है कि शुक्रवार को लड़के के घर में एक कार्यक्रम था, जिसमें शामिल होने के लिए दोनों घर आए थे। लड़की के गांव आने की सूचना मिलने के बाद उसके मायके पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए। मायके पक्ष ने शनिवार की सुबह लड़के के घरवालों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना सुबह चार बजे की बताई जा रही है। मायके पक्ष के लोगों ने सो रहे परिवार पर हमला करते हुए जमकर पिटाई कर दी। घटना में परिवार के राजकुमार सहित तीन लोगों को चोटें आईं हैं। शोर-शराबा सुनकर गांव के अन्य ग्रामीण जाग गए और भीड़ एकत्र होने लगी। भीड़ को एकत्र होते देख हमलावर लड़की और लड़के को अपने साथ लेकर फरार हो गए। गांव में लड़के -लड़की के अपहरण की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की।

ग्रामीणों और पुलिस ने घायलों को पहले सीएचसी नकहा में भर्ती कराया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सभी का इलाज जारी है। एसओ खीरी हेमंत राय ने अपहरण की घटना को नकार दिया। उन्होंने कहा कि महिला उनके सामने है। दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed