फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   At this speed, those who cross 18 will be immune in two and a half years

इस रफ्तार से तो 18 पार वाले ढाई साल में होंगे प्रतिरक्षित

Fri, 11 Jun 2021 11:06 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
At this speed, those who cross 18 will be immune in two and a half years
लखीमपुर खीरी। लोगों को कोरोना से बचाने के लिए 18 साल से अधिक उम्र वालों का टीकाकरण जारी है, मगर धीमी गति से। इस लिहाज से करीब 20 लाख लोगों को कोरोना प्रतिरक्षित करने में करीब ढाई साल से अधिक का वक्त लग जाएगा, जबकि कोरोना की तीसरी लहर के सितंबर व अक्तूबर में आने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

जिले में एक जून से टीकाकरण का चौथा चरण चल रहा है। सबसे पहले हेल्थ वर्कर, फिर फ्रंट लाइन वर्कर और इसके बाद 45 साल से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण करने के लिए अभियान शुरू हुआ। दूसरी के बाद तीसरी लहर के आने की आशंका जताए जाने पर स्वास्थ्य विभाग ने 18 से 44 साल तक के लोगों का वैक्सीनेशन शुरू किया।
विज्ञापन

सात जून से शुरू हुए इस अभियान में रोजाना 3000 लोगों का टीकाकरण किया जाना है, बावजूद इसके करीब 2200 लोगों को ही रोजाना वैक्सीन लग पा रही है। ऐसे में इस उम्र के लोगों को पूर्ण प्रतिरक्षित करने में ढाई साल से ज्यादा का समय लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज यहां होगा टीकाकरण
अभिभावक स्पेशल- पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज गोला रोड, अजमानी इंटरनेशनल स्कूल
महिला स्पेशल- महिला अस्पताल एवं जीजीआईसी
कार्यस्थल- निर्मल खत्री धर्मशाला, एआरटीओ कार्यालय, बीएसए कार्यालय, आर्यावर्त बैंक एलआरपी चौराहा
दवा कारोबारियों का निर्मल खत्री धर्मशाला में हुआ टीकाकरण
केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अजय गोयल ने बताया कि दवा कारोबारी, उनके कर्मचारी एवं परिवार वालों के लिए शुक्रवार को मेन रोड स्थित निर्मल खत्री धर्मशाला में टीकाकरण शिविर लगा। इसमें करीब सौ लोगों के वैक्सीन लगाई गई। इस दौरान संगठन के शरद मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे। संवाद

18 से 44 साल तक के लोगों का टीकाकरण करने के लिए शिविर बढ़ा दिए गए हैं। पहले जहां रोजाना का लक्ष्य दो हजार था, उसे बढ़ाकर अब तीन हजार कर दिया गया है। आने वाले दिनों में इनकी संख्या और बढ़ाई जाएगी।
- डॉ. बलबीर सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed