फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   At night just four hours Getting the power

रात में सिर्फ चार घंटे ही मिल रही बिजली

Fri, 08 May 2015 07:29 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 08 May 2015 07:29 PM IST
विज्ञापन
शहर के बिजली शेड्यूल में बदलाव के बाद लोगों को यह उम्मीद थी कि अब उन्हें रात में कटौती का सामना नहीं करना पड़ेगा और वो चैन की नींद सो पाएंगे। कुछ दिनों तक यह शेड्यूल अपने निर्धारित समय पर चला और रोस्टर के मुताबिक ही बिजली कटौती की गई, लेकिन पिछले तीन-चार दिन से इमरजेंसी कटौती के चलते लखीमपुर वासियों को रात में सिर्फ चार घंटे ही बिजली सप्लाई मिल रही है। इससे लोगों की रात की नींद हराम हो गई है।
विज्ञापन

पिछले करीब एक हफ्ते से शहर में बिजली सप्लाई का रोस्टर धड़ाम हो गया। लोगों को बिजली कम मिल रही, लेकिन कटौती ज्यादा हो रही है। खास बात यह कि रात में तीन बजे से लेकर पांच बजे तक इमरजेंसी रोस्टरिंग की जा रही है। इसके बाद दिन में भी घंटों बिजली सप्लाई गुल हो रही है। लोगों का कहना है कि बिजली कटौती तो हो ही रही है। ओवरलोडिंग के कारण लो-वोल्टेज में बिजली सप्लाई मिल रही है। खासकर गढ़ी उपकेंद्र से जुड़े मोहल्लों में लो-वोल्टेज के कारण पानी की सप्लाई भी प्रभावित है। जिसकी वजह से लोगों को बिजली के साथ-साथ पानी की भी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि तीन चरणों में बिजली कटौती करने के बाद से कुछ दिनों तक रात में राहत मिली, लेकिन अब इमरजेंसी कटौती होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बाबत सहायक अभियंता धर्मेंद्र आनंद का कहना है कि निश्चित रूप से बिजली कटौती में इजाफा हुआ है, लेकिन यह कटौती सिस्टम कंट्रोल से की जा रही है। बिजली कटौती से लोगों को हो रही समस्याओं के बारे में अधिकारियों को बताया गया है। उम्मीद है जल्द रोस्टर के अनुसार बिजली कटौती की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed