फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Assistant teacher did not arrive to take duty orders, suspended

Lakhimpur Kheri News: ड्यूटी आदेश लेने नहीं पहुंचा सहायक अध्यापक, निलंबित

Mon, 13 May 2024 03:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Assistant teacher did not arrive to take duty orders, suspended
लखीमपुर खीरी। राजापुर गल्ला मंडी में रविवार को मतदान की ड्यूटी का आदेश लेने नहीं पहुंचने पर सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

मतदान संपन्न कराने के लिए शिक्षा विभाग के करीब 11 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है। रविवार दोपहर पोलिंग पार्टियां रवाना हो रही थीं। पलिया के उच्च प्राथमिक विद्यालय निबुआ बोझ में तैनात सहायक अध्यापक रामप्रकाश की भी ड्यूटी थी, लेकिन वह घंटों के इंतजार के बाद भी ड्यूटी लेने नहीं पहुंचे।

इसकी जानकारी होने के बाद बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने सहायक अध्यापक को चुनाव जैसे कार्य में लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन की अवधि तक शिक्षक को प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय पलिया में उपस्थिति दर्ज करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed