{"_id":"6aee110fa6a9d6edfe0ea390","slug":"assault-case-settled-with-a-fine-after-24-years-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-189327-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 24 साल बाद जुर्माने से निपटा मारपीट का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 24 साल बाद जुर्माने से निपटा मारपीट का मामला
Fri, 06 Nov 2026 11:10 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 06 Nov 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। 24 साल तक चली अदालती सुनवाई के बाद मारपीट के एक आरोपी को सजा सुनाई गई है। आरोपी कल्लू ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। इसके बाद अदालत ने उसे बीती हवालात में काटी गई जेल की सजा और 1500 रुपये का जुर्माना भरने का आदेश दिया। एसीजेएम प्रदीप कुशवाहा ने इस मामले का निस्तारण किया।
अभियोजन पक्ष के अनुसार, यह मामला हैदराबाद थाना क्षेत्र के दतेली गांव का है। कल्लू पर गांव के एक पीड़ित के साथ मारपीट करने का आरोप था। उसने पीड़ित को गाली-गलौज करते हुए चोटिल किया था। कल्लू ने पीड़ित को जान से मार डालने की धमकी भी दी थी। इस संबंध में हैदराबाद पुलिस ने वर्ष 2002 में मुकदमा दर्ज किया था।
24 साल तक अदालत के चक्कर लगाने और पेशियां करते हुए थक जाने की बात कहते हुए आरोपी कल्लू ने पांच नवंबर को खुद ही जुर्म स्वीकार कर लिया। अदालत ने उसके जुर्म स्वीकार करने को गंभीरता से लिया। अभियोजन पक्ष ने अपना पक्ष रखा। इसके बाद एसीजेएम प्रदीप कुशवाहा ने मामले का निस्तारण किया।