{"_id":"64b58992f0946f115201e244","slug":"ashish-was-present-in-the-riot-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1015-1755-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: तिकुनिया हिंसा के क्रॉस केस में बोला गवाह- आशीष तो दंगल में मौजूद था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: तिकुनिया हिंसा के क्रॉस केस में बोला गवाह- आशीष तो दंगल में मौजूद था
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा के क्रॉस केस मामले में अभियोजन की ओर से सोमवार को सातवां गवाह पेश किया गया। इस गवाह ने भी आशीष मिश्र मोनू को दंगल के दौरान मंच पर उपस्थित होने संबंधी बयान दिए। इस गवाह से जिरह पूरी हो चुकी है। एडीजे सुनील वर्मा ने अगली सुनवाई के लिए तीन अगस्त की तारीख लगाई है।
अभियोजन की ओर से एडीजीसी शिव गोविंद राठौड़ ने बताया पलिया थाना क्षेत्र के मजरा पूरब निवासी सतीश चंद्र के बयान दर्ज कराए गए हैं। सतीश चंद्र ने बताया कि तिकुनिया थाना क्षेत्र के ग्राम बनवीरपुर में दंगल का आयोजन तीन अक्टूबर को हुआ था। जिसमें वह दोपहर 12:30 से शाम पांच बजे तक मौजूद रहा।
इस दौरान उसने मंच पर आशीष मिश्र मोनू को बैठे हुए देखा था। वहीं, बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश सिंह मुन्ना और वरिष्ठ अधिवक्ता विनय सिंह ने पेश हुए गवाह से लंबी जिरह पूरी की। जिसमें गवाह ने बताया कि उसने पुलिस और मजिस्ट्रेट में भी बयान दर्ज कराए थे। अगर बयानों में विरोधाभास है, तो इसकी वजह नहीं बता सकता। अदालत ने अगले बयान के लिए 3 अगस्त की तारीख मुकर्रर की है।