फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   As the humidity increased, eye infections also increased the concern

Lakhimpur Kheri News: उमस बढ़ी तो आंखों के संक्रमण ने भी बढ़ाई चिंता

Tue, 11 Aug 2026 11:13 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 11 Aug 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
As the humidity increased, eye infections also increased the concern
जिला अस्पताल में मरीज की जांच करतीं नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पूनम वर्मा।संवाद
लखीमपुर खीरी। मौसम में बदलाव और उमस के बीच कंजंक्टिवाइटिस के मरीज बढ़ने लगे हैं। जिला अस्पताल की नेत्र रोग ओपीडी में रोजाना करीब 100 मरीज पहुंच रहे हैं, इनमें 12 से 15 मरीज कंजंक्टिवाइटिस से पीड़ित मिल रहे हैं। मरीज आंखों में लालिमा, जलन, पानी आने और दर्द की शिकायत कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पूनम वर्मा ने बताया कि कंजंक्टिवाइटिस आंख के सफेद हिस्से और पलकों की अंदरूनी सतह को ढकने वाली झिल्ली में होने वाला संक्रमण है। इसमें आंखें लाल होने के साथ पानी आना, खुजली, जलन और रोशनी में परेशानी जैसे लक्षण हो सकते हैं। संक्रमण फैलने से एक व्यक्ति से दूसरे में पहुंचने का खतरा रहता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आंखों को बार-बार छूने या रगड़ने से बचना चाहिए। संक्रमित व्यक्ति तौलिया, रुमाल, तकिया और अन्य निजी सामान साझा न करें। हाथों को साबुन से बार-बार धोना संक्रमण से बचाव में मददगार है। आंखों में समस्या होने पर बिना चिकित्सकीय सलाह के कोई आई ड्रॉप इस्तेमाल न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed