{"_id":"67a7a20f4e592ca465051048","slug":"as-soon-as-the-link-was-clicked-seven-and-a-half-lakh-rupees-were-deducted-from-the-accounts-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-138879-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: लिंक पर क्लिक करते ही खातों से कट गए साढ़े सात लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: लिंक पर क्लिक करते ही खातों से कट गए साढ़े सात लाख
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मोहम्मदी निवासी एक युवक ने मोबाइल पर आए लिंक पर क्लिक करते ही उसके अलग अलग तीन खातों से करीब साढ़े सात लाख रुपये की धनराशि कट गई। पीड़ित ने बताया कि लिंक पर क्लिक करते ही उसका फोन कुछ समय के लिए बंद हो गया। मोबाइल खुलने के बाद इस बात की जानकारी हो सकी। पीड़ित ने साइबर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
साइबर थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर में मोहम्मदी के मोहल्ला बाजार खुर्द निवासी कुशाग्र गुप्ता ने बताया कि बीती 22 जनवरी को उसके मोबाइल के टेलीग्राम एप पर एक लिंक मिला। लिंक भेजने वाले युवक ने लिंक से जुड़ने की बात कही तो लिंक पर क्लिक किया। पीड़ित ग्रुप के एडमिन आदि की जानकारी ही ले रहा था कि एकाएक उसका फोन बंद हो गया।
पीड़ित का कहना था कि वह इससे पहले भी उक्त ग्रुप से जुड़ा था। इसी भरोसे में उसने दोबारा लिंक पर क्लिक किया। खुलने के बाद फोन को चेक किया तो तीन अलग अलग खातों से रुपये कट गए। पहले खाता बैंक ऑफ बड़ोदा से 50 हजार रुपये, आईसीआईसीआई बैंक के दूसरे खाते से 4,31,530 रुपये व तीसरे यूनियन बैंको खाते से 2,67,050 रुपये की धनराशि अवैध तरीके से कट चुकी थी।
विज्ञापन
ठगी हो जाने के बाद पीड़ित ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए थाने में भी तहरीर दी है। फिलहाल साइबर एक्सपर्ट जांच में जुट गए हैं।
ठगी से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान
किसी अनजाने लिंक पर क्लिक करने से बचें।
किसी अनजान के साथ ओटीपी और पासवर्ड साझा करने से बचें।
फोन पर केवाईसी कराने वाले कॉलर को न दें कोई जानकारी।
अनजाने में घटना होने के तुरंत बाद 1930 पर दर्ज कराएं शिकायत।