फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   As soon as Ravana's effigy was burnt, chants of Jai Shri Ram echoed.

Lakhimpur Kheri News: रावण का पुतला जलते ही गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

Sun, 13 Oct 2024 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
As soon as Ravana's effigy was burnt, chants of Jai Shri Ram echoed.
गोला की रामलीला में जलते पुतले।संवाद
गोला गोकर्णनाथ। मेला मैदान में शनिवार की देर शाम दशहरे के समापन पर श्री रामलीला में भगवान राम और रावण के बीच युद्ध का मंचन किया गया। असत्य पर सत्य की जीत का संदेश देते हुए विजयदशमी के पर्व पर बुराई के प्रतीक रावण का पुतला धू-धू कर जला।
विज्ञापन

श्रीराम और रावण के वेश में कलाकार रथों पर सवार होकर आए और युद्ध का मंचन किया। एक ओर वानरों की सेना के साथ श्री राम और दूसरी तरफ से राक्षसों की सेना के साथ रावण युद्ध करता दिखा। अंत में विभीषण के भेद बताने पर श्रीराम ने रावण की नाभि में बाण मारकर उसका वध किया।
विज्ञापन

रावण वध के मंचन के साथ ही मेला मैदान जय श्रीराम के उद्घोष से गुंजायमान हो गया। उसके बाद मेला मैदान में खड़े मेघनाद, कुंभकरण और रावण के पुतले का दहन किया गया। दशहरे पर की गई आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक अमन गिरि, नगर पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता, आयोजन कमेटी अध्यक्ष धर्मेंद्र गिरि मोंटी, जनार्दन गिरि, पंकज गुप्ता, राकेश तिवारी, अवधेश मिश्र, अरविंद गुप्त रामजी, पटेल सुशील वर्मा,रामगुलाम पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed