{"_id":"6ac00a64fd5b589fdc015f14","slug":"arun-and-vimal-came-first-in-the-race-mohit-won-the-wrestling-match-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-186554-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दौड़ में अरुण-विमल अव्वल, दंगल में मोहित ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दौड़ में अरुण-विमल अव्वल, दंगल में मोहित ने मारी बाजी
Sat, 03 Oct 2026 01:17 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
तिकुनिया बनवीरपुर में आयोजित दंगल में दांव-पेंच दिखाते पहलवान। संवाद
मझगईं/तिकुनिया। क्षेत्र में आयोजित दौड़ और कुश्ती प्रतियोगिताओं में युवाओं ने दमखम दिखाया। विष्णुपुर में हुई दौड़ प्रतियोगिता में आसपास के गांवों से सैकड़ों प्रतिभागी पहुंचे।
1600 मीटर में मझगई निवासी अरुण कुमार प्रथम, विवेक कुमार द्वितीय और विष्णुपुर के सुमित कुमार तृतीय रहे। 800 मीटर में विमल कुमार ने पहला और सिवाकल ने दूसरा स्थान हासिल किया। समापन पर समाजसेवी जगजीवन लाल ने विजेताओं को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया।
तिकुनिया के बनवीरपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर दंगल एवं कुश्ती प्रतियोगिता हुई। इसमें 11 कुश्तियां हुईं। फाइनल में बनवीरपुर के पहलवान मोहित और सद्दाम के बीच मुकाबला हुआ। इसमें मोहित विजयी रहे। इससे पहले सोनू सुजौली और बनवीरपुर के पहलवान पुनीत राना के बीच कुश्ती हुई, जिसमें पुनीत राना विजयी रहे।