फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   arto, bus passanger

बसों के लिए रातभर भटकते रहे मुसाफिर

Tue, 25 Feb 2020 10:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
arto, bus passanger
लखीमपुर खीरी। डग्गामार वाहनों पर अंकुश न लगाए जाने से नाराज अनुबंधित बस मालिकों ने सोमवार रात से बसों को अतिरिक्त चक्कर पर भेजने से मना कर दिया। इससे यात्रियों को लखनऊ और सीतापुर जाने के लिए रात में बसें नहीं मिलीं। काफी देर भटकने के बाद यात्री अन्य वाहनों से अपने गंतव्य तक जाने को मजबूर हुए। बस मालिकों का कहना है कि जब भी डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई के लिए कहा तो सिर्फ आश्वासन ही मिला। अगर, कार्रवाई की भी तो सिर्फ एक या दो बसों पर। डग्गामार वाहनों के कारण बसों की निर्धारित आय न होने पर निगम हमारे देयकों से कटौती करता है। इसलिए बसों को अतिरिक्त चक्कर पर भेजने से मना करना मजबूरी हो गया।
विज्ञापन

लखीमपुर डिपो में कुल 71 बसें हैं, जिसमें चार एसी हैं। अधिकतर बसें धौरहरा लखनऊ रूट पर चलती हैं। निर्धारित किलोमीटर पूरे होने के बाद रात में सवारियों की अधिकता होने पर करीब 15 से 20 बसों को अतिरिक्त चक्कर पर धौरहरा, लखनऊ भेजा जाता है। डग्गामार बसों पर लगाम न लगने से अनुबंधित बस मालिकों ने सोमवार रात से बसों को अतिरिक्त चक्कर पर भेजने से मना कर दिया, जिससे रात में यात्री भटकने को मजबूर हुए। ........
विज्ञापन

डग्गामार वाहनों की धरपकड़ के लिए निरंतर अभियान चलता है। इधर कई वाहन सीज किए गए और कई का चालान हुआ। चेकिंग के लिए रूट पर जाते ही डग्गामार गायब हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रमेश कुमार चौबे, एआरटीओ
बस मालिकों ने डग्गामारी को लेकर अतिरिक्त चक्कर पर बसें भेजने से मना कर दिया है, जिससे रात में परेशानी हो रही है। यात्रियों को दिक्कत न हो इसलिए गोला से बसें मंगाई जा रही हैं।
-एसपी सिंह, एआरएम, लखीमपुर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed