फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Artisans beautifying the temple in Ayodhya are decorating the circumambulation path

Lakhimpur Kheri News: अयोध्या में मंदिर का सौंदर्यीकरण करने वाले कारीगर सजा रहे परिक्रमा पथ

Mon, 29 Dec 2025 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 29 Dec 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Artisans beautifying the temple in Ayodhya are decorating the circumambulation path
राजस्थान के कारीगर नाहर सिंह सैनी। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। नगर के शिव मंदिर कॉरिडोर में राजस्थान के 25 कारीगरों की वही टोली काम कर रही है, जिसने अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का सौंदर्यीकरण किया है। वर्तमान में यह लोग 108 स्तंभों पर परिक्रमा पथ के निर्माण में जुटे हैं।
विज्ञापन

राजस्थान के दोसा निवासी मुख्य कारीगर नाहर सिंह सैनी ने बताया कि अयोध्या में उन्हें करीब तीन महीने तक काम करने का साैभाग्य प्राप्त हुआ। इससे पहले वर्ष 2007 में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के कार्यकाल में लखनऊ में हाथी पार्क के निर्माण में भी उन्होंने कार्य किया है। गोला में जो पत्थर लगाया जा रहा है, वह राजस्थान के भरतपुर जिले के बंसी पहाड़पुर स्थान का गुलाबी बलुआ पत्थर है। इस पर नक्काशी की जा रही है। यह थोड़ा नरम होता है। इस पर नक्काशी आसानी से हो जाती है। इसी पत्थर का उपयोग श्रीराम जन्मभूमि में भी किया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि गोला के शिव मंदिर कॉरिडोर के निर्माण को ठीक एक वर्ष हो गया है। इस अवधि में कई अड़ंगे पड़े। सावन, महाशिवरात्रि, बरसात के कारण निर्माण कार्य करीब तीन से चार माह प्रभावित रहा। अभी निर्माण अवधि पूरी होने में करीब तीन महीने शेष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल निर्धारित समयावधि में काम पूरा करने की कवायद में है। स्थानीय प्रशासन, जनप्रतिनिधि से लेकर, जिला और प्रदेश के अधिकारी भी निर्माण की प्रगति पर नजर जमाए हुए हैं। कॉरिडोर के काम पर नजर रखने के लिए 24 घंटे एक्टिवेट रहने वाले सोलर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। यह कैमरे अधिकारियों से वेब कनेक्ट हैं। संवाद

राजस्थान के कारीगर नाहर सिंह सैनी। संवाद

राजस्थान के कारीगर नाहर सिंह सैनी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed