फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Arteries start shrinking in falling mercury

Lakhimpur Kheri News: गिरते पारे में सिकुड़ने लगती हैं धमनिया

Tue, 27 Dec 2022 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Arteries start shrinking in falling mercury
ठंड में दिल के मरीज रखें अपना विशेष ख्याल
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना पहुंच रहे 25 से 30 मरीज
लखीमपुर खीरी। सर्दी बढ़ने के साथ ही जिला अस्पताल में हृदय, उच्च रक्तचाप एवं सांस के मरीज पहुंचने लगे हैं। इस तरह के रोजाना 25 से 30 मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं।
जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशयन डॉ. आरएस मधौरिया बताते हैं कुछ दिनों से पारा निरंतर गिर रहा है। ऐसे में धमनियां सिकुड़ने लगती हैं, जिससे हार्टअटैक होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए बढ़ती ठंड में दिल की सेहत का विशेष ख्याल रखने की जरूरत होती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सर्दी में रक्त कोशिकाएं सिकुड़ जाती हैं। खून का प्रवाह ढंग से नहीं हो पाता, जबकि हृदय की गति बढ़ जाती है। इसके चलते दिल पर अधिक जोर पड़ता है। ऐसे में हार्टअटैक होने की संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जब से सर्दी बढ़ी है तब से ओपीडी में सांस के मरीजों से लेकर दिल संबंधी दिक्कतों के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। ऐसे में मरीज दवाओं का निरंतर सेवन करते रहें, क्योंकि सर्दी में जरा सी लापरवाही खतरनाक साबित हो सकती है।
हार्टअटैक के लक्षण
- तेजी से ब्लड प्रेशर का बढ़ना
- सोने में दबाव और दर्द होना
- दर्द सीने से होकर हाथ और मुंह तक आना
- तेजी से सांस फूलना
- सांस लेने में दिक्कत होना
हार्टअटैक से बचाव के तरीके
- 24 घंटे में पांच चम्मच से ज्यादा चीनी का न करें इस्तेमाल
- प्रतिदिन डेढ़ से दो घंटे ही करें फोन का इस्तेमाल
- प्रतिदिन 30 मिनट करें शारीरिक अभ्यास
- बाहर खाने से बचें, नमक ज्यादा न खाएं
- सर्दियों में भी रोजाना न्यूनतम तीन लीटर पानी पीयें।
ठंड में ऐसे करें बचाव
- सर्दी से बचें और पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें
- चिकनाई वाले पदार्थों का सेवन न करें
- शरीर की हल्की मालिश कर धूप में बैठें
- पूरी नींद लें और तनाव से दूर रहें
- मांसाहार से परहेज कर ताजे फल और सब्जियों का सेवन करें
- रक्तचाप नियंत्रित रखने के लिए समय-समय पर परामर्श लेते रहे
- नाश्ते में अंकुरित अनाज का प्रयोग करें
- खाने में दही और सलाद का सेवन करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed