फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Arrested in Fardhan, who ran away stealing eight lakh rupees from Delhi

दिल्ली से आठ लाख रुपये चुराकर भागा फरधान में पकड़ा गया

Wed, 15 Sep 2021 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Arrested in Fardhan, who ran away stealing eight lakh rupees from Delhi
नेपाल जाने की कोशिश में था राजू थापा,
विज्ञापन

पुलिस ने एसओजी और दिल्ली पुलिस के सहयोग से किया गिरफ्तार
फरधान (लखीमपुर खीरी)। नई दिल्ली से चोरी कर नेपाल जा रहे आरोपी को फरधान पुलिस ने एसओजी और दिल्ली पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 7,96,400 रुपये और तीन मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान भेज दिया है

फरधान पुलिस ने दिल्ली पुलिस की सूचना पर रविवार की देर शाम गश्त के दौरान आठ लाख रुपये लेकर भागे युवक को मनिकापुर के पास स्थित एक ढाबे से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना नाम राजू थापा उर्फ शेर बहादुर थापा पुत्र शिव बहादुर थापा निवासी मूलरूप से नेपाल, जिला लुंबनी बताया। हाल पता एनक्लेव मालवीय नगर नई दिल्ली बताया। पुलिस का दावा है कि राजू थापा जेनेसिस फाइनेंस कंपनी लिमिटेड साकेत नई दिल्ली में काम करता था। 11 सितंबर 2021 की शाम को कंपनी के ऑफिस से आठ लाख रुपये चोरी करके बस द्वारा नेपाल जा रहा था। वह पीलीभीत-बस्ती नेशनल हाईवे के किनारे स्थित मनिकापुर तिराहे के एक ढाबे पर भोजन करने के लिए रुका था। उसी समय फरधान पुलिस, एसओजी टीम और दिल्ली पुलिस ने संयुक्त रूप से ढाबे को घेराबंदी कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपित ने पुलिस पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया है। उसके कब्जे से 7, 96, 400 रुपये और तीन मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। प्रभारी निरीक्षक विमल गौतम ने बताया कि पकड़े गए आरोपित को ट्रांजिट रिमांड के लिए न्यायालय भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed