फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Arrangements at Mohammadi Roadways bus stand will be improved with Rs 3.44 crore.

Lakhimpur Kheri News: 3.44 करोड़ से सुधरेगी मोहम्मदी रोडवेज बस अड्डे की व्यवस्थाएं

Fri, 09 Aug 2024 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Arrangements at Mohammadi Roadways bus stand will be improved with Rs 3.44 crore.
मोहम्मदी। बदहाल मोहम्मदी रोडवेज बस अड्डे के दिन जल्द बहुरेंगे। बस अड्डे की यात्री सुविधाओं में सुधार और अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए करीब 3.44 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। इस धनराशि से बस अड्डे के भवन, बसों के खड़े होने की व्यवस्था, पेयजल, यात्रियों के बैठने आदि की व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी।
विज्ञापन

मोहम्मदी रोडवेज बस अड्डा अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा था। बस अड्डे में रात में मुसाफिरों के रुकने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। रात में यहां से कोई बसें नहीं जाती हैं। गेट के बाहर मार्ग पर दिल्ली, रुपईडीहा और हरिद्वार के लिए बसें सवारी लेकर चली जाती हैं। रोडवेज परिसर में गंदगी का अंबार लगा है।
विज्ञापन

रोडवेज के पश्चिमी हिस्से में कस्बे का गंदा पानी भरा रहता है। शौचालय में एक प्राइवेट कर्मचारी लगा हुआ है। कस्बे का गंदा पानी नाले में बहकर रोडवेज के अंदर भरने से बाउंड्रीवाल नीचे दब गई है। बस अड्डे की बदहाली दूर कराने के लिए विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने प्राक्कलन समिति की बैठक में प्रस्ताव रखा था। इस पर विशेष सचिव पूर्ण देव उपाध्याय ने तीन करोड़, चौवालिस लाख, सत्तासी हजार की वित्तीय स्वीकृति किए जाने का पत्र जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed