{"_id":"686ea6d43744f6d13a0d9f06","slug":"arrangements-are-satisfactory-but-there-is-lack-of-cleaners-and-guard-rooms-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-150180-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: व्यवस्थाएं संतोषजनक, लेकिन सफाईकर्मी, गार्ड रूम की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: व्यवस्थाएं संतोषजनक, लेकिन सफाईकर्मी, गार्ड रूम की कमी
विज्ञापन
हॉस्टल में भोजन करती छात्राएं।संवाद
निघासन। पलिया मार्ग स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के छात्रावास में बुधवार को व्यवस्थाओं की पड़ताल के दौरान कुल 56 छात्राएं मौजूद मिलीं। छात्राओं ने बातचीत में हॉस्टल की भोजन व्यवस्था व शैक्षिक गतिविधियों को लेकर संतोष जताया। हालांकि सफाई कर्मी और गार्ड रूम की अनुपलब्धता पर सवाल खड़े किए।
गोला गोकर्णनाथ के महेशपुर निवासी कक्षा 12 की छात्रा अपर्णा गौतम ने बताया कि मैन्यू के अनुसार उन्हें सुबह नाश्ते में चाय के साथ आलू की कचौड़ी दी गई। वहीं पलिया के पचपेड़ा निवासी कक्षा 10 की छात्रा दिव्या ने बताया कि दोपहर में अरहर की दाल, रोटी, चावल, भिंडी की सब्जी और सलाद परोसा गया। वहीं आरती राना, प्रियांशी, सीमा आदि छात्राओं ने बताया कि हॉस्टल में नियमित शैक्षिक गतिविधियां कराई जाती हैं, जो चाय पीती हैं उनके लिए चाय और दूध भी मुहैया कराया जाता है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी रानी ने बताया कि कक्षा 9 से 12 तक के लिए हॉस्टल में 25-25 सीटें स्वीकृत हैं, जो पूर्ण रूप से भरी हुईं हैं। विद्यालय और छात्रावास में सफाईकर्मी न होने से साफ-सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
हॉस्टल वार्डन सोनल गुप्ता ने बताया, खाद्यान्न की आपूर्ति माही ट्रेडर्स के माध्यम से की जाती है। रसोई में संविदा पर दो रसोइयों की नियुक्ति थी। इनमें से एक का स्थानांतरण हो गया है। उसकी जगह फिलहाल डेलीवेज पर एक रसोइया रखा गया है। विद्यालय में आवासीय सुविधा वर्ष 2018 से संचालित है। तब से छात्र संख्या 100 ही निर्धारित है।
सुरक्षा व्यवस्था के तहत दिन में गार्ड कैलाश कुमार और रात में ललित गिरि की ड्यूटी रहती है। गार्डों ने बताया कि उनके लिए कोई गार्ड रूम नहीं है, जिससे खराब मौसम या धूप में ड्यूटी करना मुश्किल हो जाता है।