फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Arogya Mela: Diarrhea-fever patients are the most

आरोग्य मेला: डायरिया-बुखार के मरीज सबसे ज्यादा

Sun, 25 Jun 2023 11:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Arogya Mela: Diarrhea-fever patients are the most
जंगबहादुरगंज में मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में मौजूद स्वास्थ्य कर्मी
लखीमपुर खीरी। जिले की सभी पीएचसी सहित नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला लगा। हालांकि मेले में मरीज कम पहुंचे, लेकिन इनमें सबसे ज्यादा मरीज उल्टी, दस्त से लेकर बुखार के थे।
विज्ञापन

जिले में पांच नगरीय स्वास्थ्य केंद्र और 62 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है। इन पर हर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन होता है। रविवार को शहर के तीनों नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर सवा सौ मरीज पहुंचे। इनमें सबसे ज्यादा मरीज उल्टी, दस्त एवं बुखार से लेकर पेट दर्द, बवासीर, फंगल इंफेक्शन आदि के थे, जिनका परीक्षण कर दवाएं दी गई।
विज्ञापन


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
डॉक्टर न स्टाफ... पानी तक नहीं मिला
पसगवां। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अव्यवस्थाओं के बीच मुख्यमंत्री आरोग्य मेला लग रहा है। यहां न डॉक्टर हैं और न स्टाफ। पानी तक का इंतजाम नहीं है। ऐेसे में मेले में आने वाले रोगियों का इलाज फार्मासिस्ट एवं होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. रमाकांत वर्मा कर रहे हैं। रविवार को मेले में 47 मरीज पहुंचे। इनमें अधिकतर मरीज डायरिया, बुखार और पेट दर्द के थे। एक भी बच्चे का टीकाकरण नहीं हुआ। स्टाफ नर्स तक गायब मिली। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अश्वनी वर्मा ने बताया कि स्टाफ नर्स एक फरवरी से गायब हैं। इनकी रिपोर्ट दो बार बनाकर उच्चाधिकारियों को भेज चुके हैं। रही बात पेयजल की तो जिला पंचायत की ओर से आरओ लगवाया जा रहा है। काम धीमी गति से होने के कारण फिलहाल अभी पेयजल संकट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगरीय स्वास्थ्य केंद्र गोटैया बाग
तीन बच्चों का टीकाकरण कर 59 मरीजों की दी गई दवा
नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेले में रविवार को 59 मरीज देखे गए। ऐलोपेथ चिकित्सक डॉ. कर्मवीर ने 43 और आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. अरुण कुमार ने 16 रोगियों का परीक्षण कर दवाएं दीं। डॉ. कर्मवीर ने बताया कि सबसे ज्यादा मरीज मौसमी बीमारियों के आ रहे हैं। इनमें अधिकतर को डायरिया की शिकायत थी। कुछ लोग बुखार और फंगल इंफेक्शन से ग्रसित थे। बुखार पीड़ितों को जिला अस्पताल में जांच कराने के लिए कहा है। वहीं आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि 16 मरीजों में पेट संबंधी और बवासीर के रोगी थे।


प्रचार प्रसार न होने से मेले में कम पहुंच रहे मरीज
संपूर्णानगर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को लगे मेले में मरीजों की संख्या बेहद कम रही। इसकी वजह लोगों को जानकारी न होना है। मेले में रविवार को सिर्फ आठ मरीज पहुंचे। डॉक्टर न होने के कारण मरीजों का परीक्षण कर फार्मासिस्ट नीतू सिंह ने दवाएं दी। मरीजों की संख्या कम होने के बाबत बताया कि सप्ताह के सातो दिन अस्पताल खुलता है। इसलिए मरीजों की संख्या कम रहती है। संवाद

जंगबहादुरगंज में मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में मौजूद स्वास्थ्य कर्मी

जंगबहादुरगंज में मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में मौजूद स्वास्थ्य कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed