फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Are the yoga Healthy

करें योग रहे निरोग

Sun, 21 Jun 2015 11:41 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 21 Jun 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
Are the yoga Healthy
जिले भर में योग दिवस पर लोगों में उत्साह दिखा। दीप जलाकर सरस्वती वंदना से शिविर की शुरुआत कर योगाभ्यास कराया गया। गोला में राज्यसभा सदस्य रविप्रकाश वर्मा की भी योग शिविर में सहभागिता रही। वहीं पलिया में भी जगह-जगह योग शिविर लगाए गए।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर श्रीराम मंदिर, कृषक समाज इंटर कॉलेज के खेल मैदान, शहनाई गेस्ट हाउस, ब्राइटलैंड एकेडमी, शांतिकुंज, प्रजापिता ब्रह्मा कुमारीज की शाखा पर योग शिविर लगाए गए। कृषक समाज इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर पतंजलि योग पीठ और भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के तत्वावधान में योग कराया गया। यहां मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य रवि प्रकाश वर्मा, प्रधानाचार्य सुमति नरायन दीक्षित, पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, महेंद्र त्रिपाठी, प्रो. रामऔतार विश्वकर्मा, सुरजनलाल वर्मा, ब्रजकिशोर भगत सहित 65 महिलाएं, 170 पुरुष और 15 बच्चों ने योगाभ्यास किया। इसके अलावा भाजपा ने शहनाई गेस्ट हाउस, शांतिकुज हरिद्वार के तत्वावधान में युग विस्तार चेतना केंद्र और प्रजापिता ब्रह्मकुमारीज कार्यालय पर भी योग शिविर लगाया गया।
विज्ञापन

पलियाकलां। पतंजलि योग पीठ के तत्वावधान में योग प्रशिक्षक सुरेंद्र कुमार वर्मा के निर्देशन में शहर के हरशंकर लान में योग कराया गया। पतंजलि योग समिति के अध्यक्ष अनिल मिश्रा ने बताया कि इसमें 39वीं वाहिनी एसएसबी के जवानों ने भी भाग लिया। इसके अलावा बल्देव वैदिक इंटर कॉलेज में योग दिवस के मौके पर प्रशिक्षु शिक्षकों ने योग प्रशिक्षक राजेश सक्सेना के निर्देशन में सूर्य नमस्कार समेत योगासन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संपूर्णानगर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पब्लिक इंटर कॉलेज के मैदान में योग शिविर लगाया गया। इस मौके पर नगर के प्रवीण सिंह, इंद्रजीत सिंह सूरी, गुरजीत सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश मदेशिया सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
मोहम्मदी। योग दिवस पर स्थानीय पीडी कॉलेज में पतंजलि योग पीठ के तत्वावधान में तमाम संगठनों के साधकों ने योगाभ्यास किया। शुरुआत भारत माता के चित्र के समक्ष पीडी कॉलेज के प्रबंधक जगदीश चंद्र गुप्ता ने दीप जलाकर की। इसके पश्चात पतंजलि योगपीठ विश्वविद्यालय की छात्रा कु. अंजलि प्रभाकर एवं तहसील प्रभारी शिशु पाल प्रभाकर ने योगाभ्यास कराया। इस मौके पर नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अतुल रस्तोगी, कल्याणी के अध्यक्ष सैयद असगर अली, प्रेम सिंह, राम दिनेश वर्मा, पूर्व चेयरमैन संदीप मेहरोत्रा, आरएसएस के संघचालक शंकर लाल समेत सैकड़ों साधक मौजूद रहे। उधर नेहरू युवा क्लब शाहपुर राजा ने रामलीला मैदान, डाक बंगला प्रांगण में, ग्राम बौधीखुर्द मेें राधेश्याम शर्मा, गुलौली में बृजेश सिंह, रविंद्र नगर कॉलोनी में मिलन, राजापुर में रोहित और मगरेना में बाबूराम ने योगाभ्यास कराया।
बांकेगंज। राधाकृष्ण और बांकेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में प्रशिक्षक गोविंद अग्रवाल ने प्रात: 6.30 बजे शिविर लगा कर लोगों को योगाभ्यास कराया। इस मौके पर विनोद गोयल, हरी किशन अग्रवाल, राहुल माहेश्वरी, राम संजीवन संख्वार, कौशल किशोर मिश्र, लक्ष्य मिश्र, राजेश कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
बिजुआ। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट और पतंजलि योगपीठ की ओर से कस्बे के टेढ़ेश्वर मंदिर पर योगा व प्राणायाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
ईसानगर। श्री गायत्री शक्तिपीठ में लोगों ने प्रज्ञायोग व्यायाम किया। देव संस्कृति विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा नेहा गुप्ता ने अखिल विश्व गायत्री परिवार के निर्देशानुसार प्रज्ञायोग व्यायाम कराया। इस मौके पर व्यवस्थापक मुरलीधर मौर्य रहे।

मितौली। राजा लोने सिंह इंटर कॉलेज में प्रबंधक बलवीर सिंह की अध्यक्षता में योगाभ्यास कराया। यहां मुख्य अतिथि सौजन्या अध्यक्ष डॉ. उमा कटियार रहीं। इस मौके पर होमेश्वर पांडेय, बृजकिशोर शुक्ला, राजेंद्र कटियार, वजीउल हसन और अमित गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
मैलानी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर यहां रेलवे रनिंगरूम में रेलकर्मियों ने योगा किया। इस मौके पर चीफ क्रू कंट्रोलर अनिल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed