फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   aprajita

हैदराबाद और उन्नाव कांड पर बेटियों में आक्रोश

Tue, 10 Dec 2019 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
aprajita
गोला गोकर्णनाथ। तेलंगाना हैदराबाद में पशु चिकित्सक और उन्नाव में युवती के साथ हुई दरिंदगी से बेटियों में आक्रोश है। घटनाओं पर रोष व्यक्त करते हुए छात्राओं ने कहा कि जिस तरह हैदराबाद पुलिस ने एनकाउंटर कर चिकित्सक युवती के दरिंदों को सजा दी ठीक इसी तरह से उन्नाव कांड के आरोपियों को भी सरेआम गोली मार देनी चाहिए। इस दौरान श्री गुरुनानक कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉक्टर पूनम वर्मा ने छात्राओं को अमर उजाला की अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स मुहिम के तहत नारी सम्मान का साझा संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

लड़कियां भावनाओं से ज्यादा विवेक से काम लें। साथ ही सशक्त बनकर आवाज उठाएं और सरकार महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं को लेकर दंड का कड़ा कानून बनाए।
-मीनाक्षी मिश्रा, छात्रा
श्री राम के देश में माता सीता को जलाया जा रहा है। हैदराबाद में पुलिस ने आरोपियों के साथ जो किया वह ठीक किया अन्यथा डॉक्टर को न्याय नहीं मिल पाता। अब दरिंदों के लिए कानून में सजा का यही प्रावधान होना चाहिए।
विज्ञापन

-स्नेहा सिंह, छात्रा।
लड़कियां खुद को मजबूत बनाएं। दूसरों से मदद की उम्मीद न करें। देश में जिस तरह से घटनाएं हो रही हैं ऐसे में सरकार को नारी सुरक्षा को लेकर गंभीर होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मुस्कान गुप्ता, छात्रा।
लड़कियां बदलते दौर में खुद को बदलें। साथ ही लड़कियां सिलाई कढ़ाई छोड़कर शस्त्र उठाएं और जूडो, कराटे, ताइक्वांडो को अपना प्रिय खेल बनाएं।
- तान्या शुक्ला, छात्रा।
समाज को महिलाओं के प्रति अपनी सोच बदलनी होगी क्योंकि समय पर लड़कियां वीरांगना भी बन जाती है और चंडी का रूप भी धारण कर लेती हैं।
-मानसी त्रिवेदी, छात्रा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed