फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   aprajita

डरे नहीं करें मुकाबला, सकारात्मक सोंच के साथ आगे बढ़े बेटियां

Sat, 23 Nov 2019 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
aprajita
डरें नहीं, मुकाबला करें , सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें बेटियां
विज्ञापन

अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत सीओ ने सुरक्षा, कानून की जानकारी देकर बढ़ाया हौसला
बेटियों ने लगाई चित्रकला प्रदर्शनी, लिया नारी गरिमा का साझा संकल्प
गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। अमर उजाला की अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स मुहिम के तहत शुक्रवार को विद्या कुंवरि स्मारक सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में स्वास्थ्य जागरूकता और कानून की जानकारी पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ अंजलिनाथ वर्मा ने कहा कि किशोरावस्था में लड़कियों में काफी शारीरिक परिवर्तन होते हैं। जिसमें परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसके लिए उन्हें संतुलित आहार, नियमित व्यायाम करने चाहिए। स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। विशेष स्थिति में चिकित्सक से परामर्श लें। उन्होंने छात्राओं से संवाद कर महत्वपूर्ण टिप्स दिए।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती का पूजन, दीप जलाकर किया गया। छात्राओं में संजना मिश्रा, मणि अग्निहोत्री, दर्शिका वर्मा, स्तुति वर्मा, साक्षी राठौर, शिवांगी चौधरी ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की। सीओ आरके वर्मा ने कहा कि असुरक्षित महसूस करने पर वह चीखकर शोर मचाएं। जिससे विपक्षी का हौसला टूटेगा। जो वस्तु पास में है उससे पूरा दम लगाकर विपक्षी को हिट करें। वह डरे नहीं मुकाबला करें और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि छात्राएं सकुचाएं नहीं, अपने माता पिता और पुलिस को बताएं। सुरक्षा के लिए 112, 1090, 1098 नंबर डॉयल कर शिकायत करें, जहां पुलिस महिला अधिकारी फोन उठाएंगी, शिकायतकर्ता का नाम व पहचान गोपनीय रहती है। उन्होंने कहा कि बेटियां परिवार वालों को भी जागरूक करें। इस मौके पर प्रधानाचार्य मधु त्रिपाठी, महेंद्र कुमार त्रिपाठी सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में बेटियों ने दिखाई प्रतिभा
प्रदर्शनी में 32 बेटियों की पेंटिंग शामिल की गईं, जिसमें बेटियों ने पर्यावरण प्रदूषण की समस्या, पर्यावरण संरक्षण की जागरूकता को प्रयास, महिला सशक्तीकरण, महिला हिंसा विषयों पर चित्रांकन किया। जिसमें नंदनी वर्मा को प्रथम, विदुषी वर्मा को द्वितीय, दीपशिखा को तृतीय स्थान मिला वहीं दिव्याशी शुक्ला और आयुषी वर्मा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
सिर उठाकर निकलती हूं घर से
कॉलेज में कक्षा 10 की छात्रा दर्शिका वर्मा ने बताया कि अब समय बदल गया है। लड़कियां लड़कों से कम नहीं हैं। वह घर से पूरे आत्मविश्वास के साथ निकलतीं हैं। जब आत्म विश्वास मजबूत हो तो विपक्षी सामने टिक नहीं सकता।
लड़कियां जागरूक भी हैं समझदार भी
छात्रा तनिष्का का कहना है कि लड़कियां अपने अधिकार, सुरक्षा के प्रति जागरूक हैं और समझदार भी, अब लड़कियां प्रत्येक परिस्थिति में अपनी सूझबूझ से निर्णय लेने में सक्षम हैं। अमर उजाला की मुहिम सराहनीय है।

अपराजिता कार्यक्रम के तहत मोहम्मदी में कार्यशाला आज
मोहम्मदी। कस्बे के दून पब्लिक स्कूल में अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स के तहत महिला सुरक्षा व सशक्तीकरण को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन शनिवार सुबह 11 बजे से होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष नपाप दुर्गा मेहरोत्रा व तहसीलदार विकासधर दुबे और प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी मौजूद रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed