{"_id":"285357518d51b920a2f571de967fe9c2","slug":"appointments-made-on-the-vacant-posts-of-pharmacists-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्मासिस्ट के रिक्त पदों पर हुई नियुक्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्मासिस्ट के रिक्त पदों पर हुई नियुक्तियां
लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 30 Jan 2015 06:51 PM IST
विज्ञापन
जनपद में अर्से से रिक्त चल रहे फार्मेसिस्ट के 17 पदों पर शासन ने नियुक्तियां कर दी हैं, जिनकी संबंधित स्थानों पर तैनाती की जाएगी। कुल 72 पद फार्मेसिस्ट के स्वीकृत हैं, जिसके सापेक्ष 55 कार्यरत हैं। सीएमओ के मुताबिक अभी तक 12 फार्मेसिस्टों ने ज्वाइन कर लिया है, जिनकी रिक्त स्थानों पर तैनाती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जबकि पांच फार्मेसिस्टों के आने का इंतजार हो रहा है। उन्होंने बताया कि कोर्ट के आदेश पर शासन स्तर से यह नियुक्तियां की गई हैं। इनकी काउंसलिंग पांच जनवरी 2015 को लखनऊ में हुई थी। इससे अस्पताल में मरीजों को समय पर दवाएं मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन