फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Appointment letters given to 25 doctors and medical staff

Lakhimpur Kheri News: 25 डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को दिए गए नियुक्तिपत्र

Sat, 20 Jan 2024 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Appointment letters given to 25 doctors and medical staff
लखीमपुर-खीरी। जिले को 25 और नए डॉक्टर मिले हैं। डॉक्टरों के अलावा फार्मासिस्ट व अन्य स्टाफ भी मिला है। इन सभी डॉक्टरों को सीएचसी, पीएचसी पर तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

आयुष मिशन सोसाइटी लखनऊ उत्तर प्रदेश के अंतर्गत आयुष चिकित्सक, योग प्रोफेशनल व फार्मासिस्ट की भर्ती आउटसोर्सिंग पर की गई है। शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय पर सभी डॉक्टरों व अन्य मेडिकल स्टाफ को नियुक्तिपत्र दिए गए हैं। नवनियुक्त डॉक्टर सहित सभी स्टाफ को जनपद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि 25 डॉक्टर, फार्मासिस्ट आदि मेडिकल स्टाफ को नियुक्तिपत्र दिए गए हैं। तैनाती को लेकर कार्रवाई चलेगी। डॉक्टरों का नया स्टाफ मिलने से जिले में मेडिकल सुविधाएं और बेहतर होगी। जिले में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। नियुक्त डॉक्टर मरीजों का उपचार करेंगे। वहीं योग विशेषज्ञ लोगों को योग के माध्यम से निरोगी बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed