{"_id":"689a321afc621e6e2500c8f9","slug":"apply-till-20th-for-admission-in-class-11-in-navodaya-vidyalaya-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-153016-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नवोदय विद्यालय में कक्षा 11 में दाखिले के लिए 20 तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नवोदय विद्यालय में कक्षा 11 में दाखिले के लिए 20 तक करें आवेदन
Mon, 11 Aug 2025 11:40 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 11 Aug 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
मितौली। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 11 में कला संकाय की 17 सीटें रिक्त हैं। इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन तिथि 10 अगस्त से बढ़ाकर 20 अगस्त कर दी गई है।
प्रभारी प्रधानाचार्य आरके सिंह ने बताया कि शिक्षण सत्र 2025-26 के कला संकाय में 17 सीटें रिक्त हैं। इनमें सामान्य वर्ग के बालक की छह और बालिका की चार, अन्य पिछड़ा वर्ग के बालक-बालिकाओं की दो-दो, अनुसूचित वर्ग के बालक की एक व अनुसूचित जनजाति की बालिकाओं की दो सीटें रिक्त हैं। दाखिले के लिए 20 अगस्त तक आवेदन किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी की उम्र एक जून 2008 से 31 जुलाई 2010 के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा शिक्षण सत्र 2024-25 में सीबीएसई या राज्य शिक्षा बोर्ड से संबद्ध लखीमपुर के किसी भी विद्यालय से कक्षा 10 की परीक्षा में 60 प्रतिशत अंकों या उससे अधिक के साथ पास हुआ हो। आवेदकों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। आवेदन के लिए फॉर्म किसी भी कार्य दिवस पर जवाहर नवोदय विद्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं।