{"_id":"65204d4fe13bbca3810f1699","slug":"applications-in-lakhimpur-decreased-compared-to-neighboring-district-sitapur-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-7148-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पड़ोसी जिले सीतापुर से कम हुए लखीमपुर में आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पड़ोसी जिले सीतापुर से कम हुए लखीमपुर में आवेदन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना के तहत जिले के सैकड़ों विद्यार्थियों ने आवेदन किए हैं। पड़ोसी जनपद सीतापुर में 3458 आवेदन हुए हैं तो लखीमपुर से 3085 आवेदन हुए हैं।
जिले में संचालित हो रहे परिषदीय विद्यालयों के अलावा राजकीय, सहायता प्राप्त स्कूलों के पढ़ने वाले कक्षा आठ के छात्र आगे की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति दिए जाने के लिए राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना की शुरूआत की गई है। इसमें आवेदन के बाद बच्चे पात्र पाने के बाद उन्हें कक्षा नौ की पढ़ाई के लिए हर महीने एक हजार रुपये महीना दिए जाने का प्रावधान है।
बच्चों को साल में 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। इस बार जिले में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना के तहत लखीमपुर से 3085 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
पांच नवंबर को होनी है परीक्षा
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा आने वाली पांच नवंबर हो आयोजित होनी है। इसको लेकर विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। 90 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। दूसरी पाली में शैक्षिक अभिरुचि परीक्षण किया जाएगा। जिसमें 90 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, इसमें 35 विज्ञान, 35 सामाजिक विज्ञान व 20 प्रश्न गणित के होंगे।
इन जिलों से आए इतने आवेदन
सीतापुर-3458
लखीमपुर-3085
लखनऊ-3291
उन्नाव-2880
रायबरेली-2979
हरदोई-3995