फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Applications for the best idea competition will start from 15th

Lakhimpur Kheri News: 15 से शुरू होंगे बेस्ट आइडिया कंपटीशन के आवेदन

Mon, 02 Jun 2025 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 02 Jun 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Applications for the best idea competition will start from 15th
लखीमपुर खीरी। बेस्ट आइडिया कंपटीशन में हिस्सा लेने के लिए 15 जून से आवेदन शुरू होंगे। इसमें सभी बोर्ड में अध्ययनरत कक्षा छह से 12 तक के विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं। चयनित विद्यार्थियों को दस हजार रुपये तक का पुरस्कार दिया जाएगा। पहले छह से लेकर कक्षा 10 तक के बच्चों के ही आइडियाज मांगे जाते थे।
विज्ञापन

मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से 15 सितंबर तक छात्र नामांकन भर सकेंगे। सभी बोर्ड से मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय इंस्पायर अवार्ड मानक पोर्टल पर बनी अपनी स्कूल आईडी से अधिकतम पांच नामांकन करवा सकते हैं। जनपद स्तरीय प्रदर्शनी में चयन के बाद प्रत्येक छात्र-छात्रा को केंद्र सरकार की ओर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन



डॉ. दिनेश ने बताया कि नामांकन के अंतिम दौर में सर्वर की समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए विद्यालयों को अभी से नामांकन की तैयारी प्रारंभ कर देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed