{"_id":"67a64d503202e0efb100ddf3","slug":"apart-from-gas-fertilizer-will-be-produced-in-cbg-plant-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-138778-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सीबीजी प्लांट में गैस के अलावा\nहोगा उर्वरक का उत्पादन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सीबीजी प्लांट में गैस के अलावा होगा उर्वरक का उत्पादन
विज्ञापन
फीताकाटकर प्लांट का उद्घाटन करते मिल के अधिशाषी निदेशक आरएल टामक। चीनीमिल
पसगवां। यूपी इन्वेस्ट और उत्तर प्रदेश जैव ऊर्जा नीति के तहत अजबापुर चीनी मिल में शुक्रवार को कंप्रेस्ड बायो गैस (सीबीजी) प्लांट का उद्घाटन चीनी मिल के अधिशाषी निदेशक आरएल टामक और सीईओ आशुतोष त्रिपाठी ने फीता काटकर किया।
अधिशाषी निदेशक आरएल टामक ने बताया कि 130 करोड़ की लागत से बने इस प्लांट में प्रतिदिन 12 टीपीडी सीबीजी गैस का उत्पादन किया जाएगा। इसे बीपीसीएल को दिया जाएगा। बीपीसीएल गैस का वितरण करेगी। इस प्लांट में सीबीजी गैस के अलावा प्रतिदिन 80 टन ठोस फर्टीलाइजर, 150 टन द्रव फर्टीलाइजर का निर्माण किया जाएगा।
प्रतिदिन 30 हजार टन बायो मेन्योक का निर्माण किया जाएगा। इससे खेतों में ऑर्गेनिक काॅर्बन बढ़ेगा। पूरी क्षमता से प्लांट चलने पर ग्रीन एनर्जी मिलेगी। सीईओ टामक ने बताया कि वह ट्रैक्टर के लिए एक किट बनवाने पर कार्य कर रहे हैं। इसमें सीबीजी गैस का उपयोग होगा। ईंधन की लागत कम होगी और पर्यावरण संतुलित रहेगा।
विज्ञापन
सीओओ आशुतोष त्रिपाठी, यूनिट हेड प्रभात कुमार सिंह, एचआर हेड केएन राय ने भी संबोधित किया। इस मौके पर हरियावां चीनी मिल के यूनिट हेड प्रदीप त्यागी, राजा श्रीवास्तव, डाॅ. एचके त्रिपाठी, ए सिद्दीकी आदि मौजूद रहे। संवाद