{"_id":"6af9f95c91d60b43880b0080","slug":"answer-40-questions-and-calculate-your-family-size-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-189851-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 40 सवालों के जवाब दीजिए, परिवार की गणना खुद कीजिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 40 सवालों के जवाब दीजिए, परिवार की गणना खुद कीजिए
Sun, 15 Nov 2026 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जनगणना में अब लोग अपने परिवार और मकान का ब्योरा खुद दर्ज कर सकेंगे। जिले में सोमवार से स्वगणना अभियान शुरू होगा। इसके तहत घर बैठे ऑनलाइन पोर्टल पर 40 सवालों के जवाब देने होंगे।
प्रक्रिया पूरी होते ही 11 अंकों की विशिष्ट आईडी मिलेगी। इसके लिए 30 नवंबर तक का समय दिया गया है। स्वगणना के लिए सबसे पहले ओटीपी के माध्यम से पंजीकरण करना होगा। इसके बाद परिवार और मकान से संबंधित सवालों के जवाब भरकर फॉर्म सबमिट करना होगा। जनरेट हुई 11 अंकों की आईडी सुरक्षित रखनी होगी।
एक दिसंबर से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर पहुंचकर दर्ज जानकारियों का सत्यापन करेंगे। इस दौरान परिवार के मुखिया को आईडी दिखानी होगी, ताकि ऑनलाइन दर्ज ब्योरे का मिलान किया जा सके।
विज्ञापन
अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की स्वगणना के लिए तहसील, ब्लॉक, नगर पालिका और नगर पंचायत स्तर पर टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें संबंधित अधिकारियों और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की गणना कराएंगी। आम नागरिक निर्धारित पोर्टल के माध्यम से खुद भी यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
एडीएम एवं जिला गणना अधिकारी बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जिले में जनगणना के लिए 8570 प्रगणना ब्लॉक निर्धारित किए गए हैं। इनके अलावा 1632 रिजर्व प्रगणना ब्लॉक और पर्यवेक्षकों की व्यवस्था की गई है। एक दिसंबर से चार जनवरी, 2027 तक मकानों और परिवारों का फील्ड वर्क होगा। चार जनवरी को बेघर परिवारों की गणना की जाएगी। इसके बाद पांच से नौ जनवरी तक पुनरीक्षण चक्र चलेगा।
डीएम अंजनी कुमार सिंह ने जिले के लोगों से स्वगणना अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है और इसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता जरूरी है।