फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Anshika topped the division in the entrance exam of Atal Residential School

Lakhimpur Kheri News: अंशिका ने अटल आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में किया मंडल टॉप

Tue, 01 Apr 2025 10:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Anshika topped the division in the entrance exam of Atal Residential School
पिता के साथ मौजूद छात्रा अं​शिका-स्रोत सूचना
लखीमपुर खीरी। परिषदीय विद्यालय रुकनापुर में कक्षा आठ की छात्रा ने अपनी मेहनत के दम पर अटल आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में मंडल टाॅप किया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि को सम्मान देते हुए सीएम के निर्देश पर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने इस अनूठी पहल के तहत अंशिका को लेकर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट भी साझा की।
विज्ञापन

विकासखंड लखीमपुर के ग्राम रुकनापुर की अंशिका दीक्षित एक साधारण परिवार से हैं। अंशिका ने अपनी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। बता दें कि अंशिका ने सीमित संसाधनों के बावजूद कठिन परिश्रम किया और अपने शिक्षकों के सहयोग से इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त की। अंशिका का नवोदय विद्यालय की कक्षा 9 में चयन हुआ है। बता दें कि उन्होंने राष्ट्रीय आय परीक्षा में भी जिला स्तर पर बालिका वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया था।
विज्ञापन

अंशिका के पिता अनिल कुमार और माता रिंकी ने बताया कि उनकी बेटी बचपन से ही पढ़ाई में होशियार रही है। स्कूल के इंचार्ज प्रधानाध्यापक अंजनी कुमार ने कहा कि यह उपलब्धि हमारे पूरे विद्यालय के लिए गौरव की बात है। इससे यह साबित होता है कि परिषदीय विद्यालयों में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य विद्यार्थियों के लिए कायम की मिसाल
अंशिका दीक्षित की इस सफलता ने अन्य विद्यार्थियों के लिए भी एक मिसाल कायम की है। अब परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भी आत्मविश्वास के साथ बड़ी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। अंशिका दीक्षित का सपना है कि वह आगे भी इसी तरह कड़ी मेहनत करके अपनी शिक्षा को ऊंचाइयों तक ले जाए और अपने परिवार, स्कूल और समाज का नाम रोशन करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed