{"_id":"64d7d6d2ec46e19e5607eda4","slug":"another-student-got-selected-by-cheating-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1017-3693-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: फर्जीवाड़ा कर चयनित होने वाला एक और छात्र मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: फर्जीवाड़ा कर चयनित होने वाला एक और छात्र मिला
विज्ञापन
मितौली। जवाहर नवोदय विद्यालय की चयन सूची में शामिल छात्रों का फर्जीवाड़ा लगातार उजागर हो रहा है। शनिवार को एक और छात्र की धोखाधड़ी काॅलेज प्रशासन की पकड़ में आई है। इस पर प्रधानाचार्य ने इसके अभिभावक को नोटिस जारी किया है। नवोदय विद्यालय समिति से जारी 79 चयनित छात्रों की सूची में अब तक 26 छात्र छात्राएं पकड़े गए हैं। इनमें से 21 का प्रवेश निरस्त कर शेष पांच के लिए कवायद शुरू कर दी गई है।
पांच अन्य के माता पिता के तीन दिन में नोटिस का जवाब न देने पर इनका भी प्रवेश निरस्त हो जाएगा। इसको लेकर उन अभिभावकों में खुशी है, जिनके बच्चे चयन सूची में शामिल नहीं हो सके। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि कुल 28 छात्रों के प्रवेश के लिए प्रतीक्षा सूची मांगी गई है। इसमें वेटिंग लिस्ट में शामिल 28 नए बच्चों का मौका मिलेगा।
शनिवार को एक और छात्र के फर्जीवाड़ा कर चयन सूची में शामिल होने का मामला पकड़ा गया। इसके अभिभावक को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है। निर्धारित समय पर जवाब न मिलने पर छात्र का प्रवेश निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
-संजीव कुमार सक्सेना, प्रधानाचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय समिति