फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Another child died of diarrhea in the district hospital of Lakhimpur Kheri

Lakhimpur Kheri: जिला अस्पताल में डायरिया से एक और बच्चे की मौत, 72 घंटे में दो मासूमों की गई जान

Thu, 22 Jun 2023 08:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 22 Jun 2023 08:11 AM IST
सार

लखीमपुर खीरी में डायरिया का प्रकोप बढ़ता रहा है। 72 घंटे में डायरिया से दो बच्चों की मौत हो चुकी है। जिला अस्पताल में चार बच्चों का उपचार चल रहा है। डायरिया के बीच बुखार के मरीज भी बढ़ रहे हैं। 

विज्ञापन
Another child died of diarrhea in the district hospital of Lakhimpur Kheri
जिला अस्पताल में भर्ती बीमार बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भीषण गर्मी के बीच लखीमपुर खीरी जिले में नौनिहालों की सेहत बिगड़ रही है। बुधवार को जिला अस्पताल में भर्ती डायरिया से पीड़ित एक और बच्ची की मौत हो गई। इससे पहले सोमवार को ढाई माह के बच्चे अंशु की डायरिया से मौत हो गई थी। चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती चार बच्चों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


इस समय ज्यादा उल्टी-दस्त की शिकायत बच्चों के लिए मुसीबत बनी हुई है। जिला अस्पताल में रोजाना इसकी चपेट में आने वाले बच्चे पहुंच रहे हैं। बुधवार को चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती दो वर्षीय मेनका पुत्री धनीराम की इलाज के दौरान मौत हो गई। 
विज्ञापन

ये बच्चे हैं बीमार

लाल्हनपुर निवासी पंकज की छह वर्षीय पुत्री मोहिनी, शहर की पंजाबी कॉलोनी निवासी कपिल के सात वर्षीय पुत्र विनायक, हाथीपुर निवासी अंकित कुमार के 18 माह की पुत्री मिस्टी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को ओपीडी में भी डायरिया बुखार पीड़ित बच्चों की संख्या सर्वाधिक रही। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरपी वर्मा ने बताया कि गर्मी के कारण बच्चों में डायरिया सबसे ज्यादा है। 

ओपीडी में आने वालों में करीब 50 प्रतिशत बच्चे उल्टी-दस्त, पेट दर्द से पीड़ित है और शेष बच्चों में वायरल, नजला जुकाम व खांसी की शिकायत है। ईएमओ डॉ. अखिलेश कुमार ने बताया कि पानी की कमी होने पर डायरिया पीड़ित बच्चों को भर्ती करना पड़ रहा है।

बुखार भी बरपा रहा कहर

डायरिया के साथ बुखार भी बच्चों पर कहर बरपा रहा है। तेज बुखार से पीड़ित इमरजेंसी में पहुंचे बच्चों को चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। 

तेज बुखार से ग्रसित महोली निवासी प्रताप की दस वर्षीय पुत्री आयुषी, चौऊपुर निवासी गिरधारी के चार वर्षीय पुत्र आयुष, बहादुरनगर निवासी शानू खान की दस वर्षीय पुत्री शिफा एवं पांच वर्षीय सारा का इलाज चल रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed