फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Annual examinations will be held in council schools from March 24

Lakhimpur Kheri News: परिषदीय स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं 24 मार्च से होंगी

Mon, 03 Mar 2025 11:32 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Annual examinations will be held in council schools from March 24
लखीमपुर खीरी। जिले में संचालित होने वाले 3106 परिषदीय स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं होनी हैं। परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू होंगी। बेसिक विद्यालयों में करीब साढ़े चार लाख परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

बता दें कि परिषदीय स्कूलों में परीक्षाएं दो पालियों में संपन्न होंगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक होगी। वहीं दूसरी पाली की 12:30 से अपराह्न 2:30 बजे तक होगी। कक्षा एक के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा मौखिक होगी। वहीं कक्षा दो से पांच तक के विद्यार्थियों की मौखिक व लिखित दोनों परीक्षाएं होंगी। कक्षा छह से कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों की परीक्षाएं सिर्फ लिखित होंगी।
विज्ञापन

कक्षा पांच की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन न्याय पंचायत स्तर पर और कक्षा आठ की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन विकास खंड स्तर पर किया जाएगा। बाकी सभी कक्षाओं की काॅपियां विद्यालय में ही शिक्षक जांचेंगे। प्रश्नपत्र छपवाने से लेकर काॅपियों की उपलब्धता को लेकर बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी सभी बीईओ को निर्देश जारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि परीक्षा में साढ़े चार लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं परीक्षाएं देंगे। पहले दिन की परीक्षाओं में गणित, हिंदी और विज्ञान और दूसरी पाली में संस्कृ़त व उर्दू की परीक्षाएं संपन्न कराई जाएगी। परीक्षाएं 28 मार्च तक चलेंगी।

प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड होंगे नंबर
परिषदीय स्कूलों में पंजीकृत छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम सुरक्षित रहे इसको लेकर इस बार नई व्यवस्था लागू की गई है। इस बार छात्र-छात्राओं का डाटा प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों कहना है कि 28 मार्च तक परीक्षाएं संपन्न होने के ठीक एक दिन बाद यानी 29 मार्च को यह डाटा हर हाल में पोर्टल पर फीड करना होगा। माना जा रहा है कि पोर्टल पर डाटा सुरक्षित किए जाने से बच्चों को काफी मदद मिलेगी।


दस रुपये प्राथमिक तो 15 रुपये उच्च प्राथमिक को मिलेगी धनराशि
वार्षिक परीक्षाओं को संपन्न कराने के लिए विभाग को ग्रांट मिलती है। मिलने वाली ग्रांट से ही बच्चों के प्रश्नपत्र और काॅपियाें की खरीद की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक विद्यालयों को परीक्षा के लिए प्रति छात्र 10 रुपये की धनराशि दी जाती है वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालयों को 15 रुपये प्रति छात्र मिलती है। इसी ग्रांट से परीक्षाएं संपन्न होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed