{"_id":"58a9c5af4f1c1b815fd859cb","slug":"anm-suspended-on-election-duty-carrying-colleague","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव ड्यूटी में सहयोगी ले जाने पर एएनएम निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव ड्यूटी में सहयोगी ले जाने पर एएनएम निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sun, 19 Feb 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- हाथ में चोट होने के कारण बेटे को ले गई थीं साथ में
- गोला पर्यवेक्षक की शिकायत पर सीएमओ ने की कार्रवाई
बेहजम ब्लाक की एएनएम को चुनाव ड्यूटी में अपने बेटे को साथ ले जाना महंगा पड़ गया। मतदान के दिन एएनएम के साथ उनके बेटे को देखकर गोला पर्यवेक्षक ने नाराजगी जताई और इस मामले की शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी से की थी। जिस पर सीएमओ ने एएनएम को निलंबित कर दिया है।
बेहजम सीएचसी में तैनात एएनएम ज्ञानवती की चुनाव में ड्यूटी लगी थी। बताते हैं कि हाथ में चोट होने के कारण वह मतदान के दिन सहयोग की खातिर बूथ पर अपने बेटे को साथ ले गई थीं। इस दौरान निरीक्षण के लिए बूथ पर पहुंचे गोला पर्यवेक्षक ने बूथ पर बाहरी व्यक्ति को देखकर नाराजगी जताई और इसकी सूचना जिला निर्वाचन अधिकारी को दी थी और एएनएम के खिलाफ कार्रवाई के लिए सीएमओ को लिखा था, जिस पर सीएमओ डॉ. जावेद अहमद ने एएनएम को निलंबित कर दिया है। सीएमओ का कहना है कि चुनाव पर्यवेक्षक की शिकायत पर एएनएम को निलंबित किया गया है।