फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Angry young man tried to immolate his wife's in-laws' house

पत्नी के ससुराल न लौटने से नाराज युवक ने की आत्मदाह की कोशिश

Fri, 25 Mar 2022 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 02:17 AM IST
विज्ञापन
Angry young man tried to immolate his wife's in-laws' house
सदर चौराहे पर आत्मदाह की कोशिश करता युवक।
निघासन चौराहे पर डीजल भरी केन और माचिस लेकर पहुंचा था युवक
विज्ञापन

युवक को बचाने पर दोनों पुलिसकर्मी किए गए सम्मानित
निघासन। पत्नी के मायके से न आने से नाराज एक युवक ने निघासन चौराहे पर बृहस्पतिवार को आत्मदाह की कोशिश की। वह अपने ऊपर डीजल भरी केन उलटकर माचिस जलाने लगा। वहां मौजूद सिपाहियों ने दौड़कर उससे माचिस छीन ली। फिर उसे कोतवाली ले गए। युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है।
कस्बा व थाना सिंगाही के वार्ड नंबर छह निवासी 26 वर्षीय आकाश यादव की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले निघासन कोतवाली क्षेत्र के लुधौरी गांव की एक युवती से हुई थी। बकौल आकाश, शादी के कुछ दिनों बाद उसकी पत्नी से अनबन रहने लगी। शादी के तीन-चार माह बाद ही उसकी पत्नी अपने मायके चली गई और काफी कोशिशों के बावजूद वह आकाश के पास वापस नहीं आई। आकाश ने बताया कि कुछ दिनों तक तो उसके घरवालों ने उसका साथ दिया, लेकिन अब उसके घरवाले भी साथ नहीं दे रहे थे। इससे आक्रोशित आकाश बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे अपने साथ डीजल भरी केन और माचिस लेकर निघासन चौराहे पहुंचा। वहां उसने अपने ऊपर पूरा डीजल उड़ेल लिया और माचिस निकालकर आग लगाने लगा। चौराहे पर मौजूद हेड कांस्टेबल आदेश त्रिवेदी और सिपाही अमर कौशिक ने यह देखा तो भागकर आकाश के हाथ से माचिस छीन ली और डीजल से भरा केन उठा ले गए और समझा-बुझाकर अपने साथ निघासन कोतवाली ले लाए। वहां प्रभारी निरीक्षक ने आकाश के घरवालों को सूचना देकर बुलवाया।
विज्ञापन

आकाश के पिता रामपाल ने पुलिस को बताया कि आकाश मानसिक रूप से कुछ अस्वस्थ चल रहा है। उसका कहीं से इलाज भी चल रहा है। कोतवाल चंद्रभान यादव ने आकाश को उनके सुपुर्द कर दिया। इंस्पेक्टर क्राइम संजय यादव ने आकाश की जान बचाने वाले दोनों पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया। सीओ एसके जायसवाल ने बताया कि युवक को परिवारवालों के सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed