{"_id":"68389b487b338ae1b10e8834","slug":"angry-villagers-protested-by-gheraoing-the-electricity-corporation-office-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-146972-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: विद्युत निगम कार्यालय का घेराव कर गुस्साए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: विद्युत निगम कार्यालय का घेराव कर गुस्साए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Thu, 29 May 2025 11:07 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 29 May 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
पलिया विद्युत निगम कार्यालय पर प्रदर्शन करते बबौरा के ग्रामीण। संवाद
पलियाकलां। मझगईं क्षेत्र के नौगवां बबौरा के बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने पलिया विद्युत वितरण निगम के कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप था कि बीते दिनों आई आंधी-तूफान में क्षेत्र में कई जगहों पर विद्युत खंभे टूटकर गिर गए, लेकिन दस दिन बीत जाने के बाद भी उनको ठीक नहीं कराया गया। पलिया ग्रामीण के जेई को फोन किया तो उन्होंने गलत तरीके से जवाब दिया।
बबौरा गांव निवासी किसान यूनियन अध्यक्ष तरसेम सिंह की अगुवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीण विद्युत निगम के कार्यालय पर पहुंचे। यहां किसान नेता तरसेम सिंह ने कहा कि विद्युत निगम दस दिन में भी बबौरा में टूटे खंभों को ठीक नहीं करा सका है। जिससे भीषण गर्मी में उपभोक्ता परेशान हैं। जबकि अन्य जगहों पर विद्युत व्यवस्था सुचारू कर दी गई है।
तरसेम सिंह ने आरोप लगाया कि पलिया ग्रामीण के जेई को फोन किया तो वह बोले-धरना प्रदर्शन करो। तरसेम सिंह ने कहा कि अगर धरना प्रदर्शन से ही विद्युत व्यवस्था ठीक हो रही है तो यह भी किया जाएगा।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एक्सईएन और एसडीओ फोन नहीं उठाते हैं, जिसके चलते मजबूरी में पलिया कार्यालय आना पड़ा है। ग्रामीण स्टाफ का सहयोग भी करने के लिए भी तैयार हैं, लेकिन उसके बाद भी विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। उपभोक्ताओं ने एक्सईएन के खिलाफ कार्रवाई कराने की भी मांग की।