फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Angry villagers demonstrated by placing dead bodies on the road

नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन

Wed, 01 Sep 2021 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Angry villagers demonstrated by placing dead bodies on the road
मुआवजा दिलाने और तेंदुआ को पकड़ने के आश्वासन पर मानें ग्रामीण
विज्ञापन

गांव अदलाबाद में तेंदुआ के हमले में किशोर की मौत का मामला
निघासन। गांव अदलाबाद में तेंदुए के हमले से मरे किशोर जमाल का शव सड़क पर रखकर ग्रामीण धरने पर बैठ गए। सूचना पर पहुंचे एसडीएम, तहसीलदार और लुधौरी रेंजर ने मुआवजा दिलाने और तेंदुआ पकड़ने का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजन ने प्रदर्शन खत्म किया।
गांव अदलाबाद निवासी अशरफ के बेटे जमाल उर्फ शाहिल पर खेत में काम करते हुए सोमवार को तेंदुए ने हमला कर मार डाला था। पोस्टमार्टम के बाद जब शव मंगलवार को गांव में पहुंचा तो नाराज ग्रामीणों ने शव झंडी पचपेड़ी मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों की मांग थी कि पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाए और तेंदुए को पकड़कर दूसरे जंगल में छोड़ा जाए।
विज्ञापन

रेंजर ने बताया कि शीघ्र ही तेंदुआ पकड़ा जाएगा और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाया जाएगा। इस दौरान अदलाबाद प्रधान रामगोपाल राज, पूर्व प्रधान जगमोहन यादव, दिलनवाज, पाले वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed