{"_id":"38a776c9f68766489ad854af2503743c","slug":"and-generally-made-on-the-way-wall-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"...और आम रास्ते पर बना दी दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...और आम रास्ते पर बना दी दीवार
लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 26 Nov 2015 06:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मोहल्ला नई बस्ती में आशा पैथोलाजी के पीछे जाने वाले रास्ते पर दीवार खड़ी कर अतिक्रमण करने का मामला सामने आया है। मोहल्ले के एक नागरिक ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर नगर पालिका अध्यक्ष पर अतिक्रमण करने का आरोप लगाया है, जिस पर एसडीएम आलोक वर्मा ने मौके की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
मोहल्ला नई बस्ती निवासी सुरेंद्र कुमार वाजपेेयी ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि मोहल्ले में ही आशा पैथोलाजी के पीछे रहता हैै, जहां पहुंचने के लिए 10 फुट चौड़ा रास्ता है। इसके अलावा आने-जाने के लिए कोई दूसरा रास्ता नहीं हैै। 21 नवंबर को सुरेंद्र परिवार समेत बाहर गया था। आरोप है कि उसी दिन गैरमौजूदगी का लाभ उठाते हुए विपक्षियों ने रास्ते की पांच फुट जमीन पर कब्जा करते हुए दीवार खड़ी कर दी, जिसके पीछे पैथोलाजी को चौड़ी करने का उद्देश्य है। रास्ते में दीवार बनाए जाने से रास्ता काफी सकरा हो गया है, जिससे मोहल्ले के लोगों को आवागमन में काफी बाधाएं खड़ी हो गई हैं। आरोप है कि जब इसका विरोध किया, तो विपक्षी ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
एसडीएम सदर आलोक वर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। प्रार्थना पत्र के अनुसार लगाए गए आरोपों की जांच कराई जा रही है। अतिक्रमण पाए जाने की दशा में दीवार को गिरवाया जाएगा।
विज्ञापन
अध्यक्ष, नगर पालिका लखीमपुर डॉ इरा श्रीवास्तव ने बताया कि बेटी के इलाज के सिलसिले में एक माह से लखनऊ में हूं। रास्ते पर कोई दीवार नहीं बनवाई गई और न ही मेरी जानकारी में है। आशा पैथोलाजी को किराए के भवन में संचालित किया जा रहा है।