फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ananya topped in painting, Paridhi in speech, and Sonal in general knowledge.

Lakhimpur Kheri News: चित्रकला में अनन्या, भाषण में परिधि और सामान्य ज्ञान में सोनल रहीं अव्वल

Tue, 06 Oct 2026 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 06 Oct 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Ananya topped in painting, Paridhi in speech, and Sonal in general knowledge.
जीजीआईसी में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में विजेता छात्राओं को पुरस्कृत करते पूर्व गृह रा
लखीमपुर खीरी। सेवा संकल्प अभियान मेरे सपनों का भारत-विकसित उत्तर प्रदेश थीम के तहत मंगलवार को राजकीय कन्या इंटर काॅलेज में जिला स्तरीय चित्रकला, भाषण और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न ब्लॉकों से आए बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों के करीब 500 छात्र-छात्राओं, 200 अभिभावकों और शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी, सीडीओ योगानंद पांडे, भाजपा जिला कोऑर्डिनेटर अनुराग मिश्रा और जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने दीप जलाकर किया ।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा की चित्रकला प्रतियोगिता में अनन्या अग्रवाल (गोल्डन फ्लावर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पलिया) प्रथम, कोमल देवी (राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, लखीमपुर) द्वितीय और शिव शुक्ला (माता राजरानी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, बेहजम) तृतीय रहे। भाषण में परिधि राठौर प्रथम, आमीना बानो द्वितीय और अरीबा तृतीय रहीं। सामान्य ज्ञान में सोनल प्रथम, रिया पटेल द्वितीय और स्वर्णिमा जोशी तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बेसिक शिक्षा की चित्रकला प्रतियोगिता में रॉयल भारती पीएम श्री विद्यालय निघासन की छात्रा प्रथम रही। कार्यक्रम में संयोजिका डॉ. शालिनी दुबे, नोडल अधिकारी डॉ. शशी तिवारी, तसनीम कौसर और देवेंद्र कुमार निगम समेत सभी शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed