{"_id":"697ce8652a195c4ba7096021","slug":"an-overloaded-truck-carrying-sugarcane-overturned-after-hitting-a-tractor-and-a-bike-killing-a-young-man-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-167118-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ट्रैक्टर और बाइक को टक्कर मारने के बाद पलटा गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ट्रैक्टर और बाइक को टक्कर मारने के बाद पलटा गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक, युवक की मौत
Fri, 30 Jan 2026 10:50 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 30 Jan 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
घायल अनूप
ओयल(लखीमपुरी खीरी)। लखीमपुर-सीतापुर फोरलेन हाईवे पर गन्ने से भरा ओवरलोड और तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया। ट्रक ने सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर को टक्कर मारी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया। इसके बाद ट्रक, बाइक के पास खड़े दो युवकों को टक्कर मारते हुए ट्रांसफाॅर्मर से टकराकर पिंक शौचालय के पास पलट गया। हादसे में बाइक के पास खड़े एक युवक की मौत हो गई। वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बचाव कार्य शुरू कराया। इस दौरान डेढ़ से दो घंटे तक हाईवे जाम रहा। घायल का इलाज किया जा रहा है।
शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे लखीमपुर की ओर से हरगांव चीनी मिल गन्ना लेकर जा रहा ओवरलोड ट्रक चौकी के निकट बने तीव्र मोड़ पर अचानक अनियंत्रित हो गया। ट्रक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। हाल यह हुआ कि अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे वेल्डिंग करवा रहे ट्रैक्टर को टक्कर मारी। इसके बाद ट्रक ने वहीं पास में ही खड़े जनपद सीतापुर के थाना हरगांव के ग्राम सहनियापुर निवासी दो युवकों को टक्कर मार दी। ये दाेनों बाइक से चक्की के पार्ट वेल्डिंग कराने आए थे। हादसे में दोनों युवक अंकुश (28) पुत्र नेतराम व अनूप कुमार चौहान (22) पुत्र कालीचरण गंभीर रूप से घायल हो गए।
ग्रामीणों ने ट्रक के नीचे लोगाें के दबे होने की बात कही। इस पर पुलिस ने तत्काल जेसीबी व हाइड्रा की मदद से ट्रक को खाली कर हटाया। पुलिस ने बचाव कार्य शुरू कराते हुए घायल हुए दोनों युवकों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने अंकुश को मृत घोषित कर दिया व घायल अनूप को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। बचाव कार्य चल ही रहा था कि ट्रक के नीचे एक मारुति 800 कार दबी मिली, जो कि एकता नगर निवासी युवक की थी। ग्रामीणों के मुताबिक कार वहीं पर खड़ी रहती थी और इसमें कोई सवार नहीं था।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सीओ सिटी विवेक तिवारी व थानाध्यक्ष निराला तिवारी पहुंचे। वहीं सदर विधायक योगेश वर्मा भी मौके पर पहुंच गए। राहत बचाव के दौरान करीब दो घंटे फोर लेन पर जाम लगा रहा।
-- -
अगर होती बिजली तो हो सकता था और बड़ा हादसा
-ग्रामीणों के मुताबिक जिस समय घटना हुई उस समय बिजली आपूर्ति बाधित थी। ग्रामीणों का कहना था कि घटना के समय अगर बिजली आपूर्ति की जा रही होती तो इससे बड़ा हादसा हो सकता था। घटना में कई लोगों की जान भी जा सकती थी, लेकिन गनीमत रही कि उस समय आपूर्ति बाधित थी।
ट्रक चालक की तलाश में जुटी पुलिस
हादसे के बाद घबराया ट्रक चालक मौके की नजाकत को भांपते हुए भाग निकला। घटना के बाद पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेते हुए उसके चालक की तलाश तेज कर दी है। पुलिस के मुताबिक जल्द ही ट्रक चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-- --
वर्जन
हादसे में जिला सीतापुर के थाना हरगांव के ग्राम निवासी एक युवक की मौत हो गई। हादसे में उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विवेक तिवारी, सहायक पुलिस अधीक्षक