फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   An old farmer who went to guard his field died

Lakhimpur Kheri News: खेत की रखवाली करने गए वृद्ध किसान की मौत

Thu, 17 Jul 2025 11:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
An old farmer who went to guard his field died
रमियाबेहड़। पढुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात 70 वर्षीय किसान का शव उनके ही खेत में पाया गया। किसान के एक हाथ में घास छीलने वाली खुरपी थी और दूसरे हाथ में कटे का निशान था, जिसमें खून बहा था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव गौरिया निवासी 70 वर्षीय किसान मंगूलाल मौर्य रोज की तरह बुधवार को दोपहर बाद खेत में फसल देखने गए थे। रात होने पर जब वो घर वापस नहीं पहुंचे तो घरवालों ने खेत सहित गांव में इधर-उधर तलाश की मगर कोई पता नहीं नहीं चला। जब ज्यादा देर हो गई तो गांव में चर्चा फैल गई, कि बूढ़े मंगूलाल लापता हो गए हैं। गांव के तमाम लोगों ने मिलकर फिर से उस खेत में तलाशी शुरू की, जिसकी फसल देखने वे रोज जाते थे।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान खेत में मंगूलाल का शव बरामद हुआ। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मृतक के पुत्र रामकुमार व पौत्र अवधेश मौर्य ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इन्कार करते हुए बृहस्पतिवार दोपहर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मंगूलाल गांव में काफी लोकप्रिय थे। उनकी मौत की खबर के बाद गांव में मातम छा गया है। पढ़ुआ थानाध्यक्ष विवेक उपाध्याय ने बताया घटना की जानकारी नहीं है, जांच की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed