{"_id":"6a109311a5f0f51e800747e1","slug":"an-innocent-child-fell-from-an-e-rickshaw-after-being-hit-by-a-tanker-and-died-after-being-crushed-by-its-own-wheels-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-175744-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: टैंकर की टक्कर से ई-रिक्शा से गिरे मासूम की उसी के पहिये से कुचलकर हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: टैंकर की टक्कर से ई-रिक्शा से गिरे मासूम की उसी के पहिये से कुचलकर हो गई मौत
Fri, 22 May 2026 11:02 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 22 May 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
पसगवां। उदयपुर-पिहानी मार्ग पर तेज रफ्तार टैंकर ने ई-रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा पर बैठा चार वर्षीय शिवम सिंह नीचे गिर गया। टैंकर उसके ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जिला हरदोई की कोतवाली पिहानी के गांव जरौना निवासी ई-रिक्शा चालक उमेश सिंह पत्नी नंदनी और दो बच्चों के साथ जंगबहादुरगंज आ रहा था। महमदपुर रेलवे क्रॉसिंग पार करने के बाद ग्राम उदयपुर के पास डीसीएम श्रीराम लिमिटेड के फसल अमृत वाले टैंकर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में नंदनी और उसकी गोद में मौजूद लगभग एक वर्षीय बच्चा सुरक्षित बच गए। बताया जाता है कि नंदनी बच्चों के साथ सीतापुर के गांव दरियापुर जाने के लिए निकली थी। हादसे के बाद जंगबहादुरगंज पुलिस ने ई-रिक्शा और टैंकर को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद