फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   An employee died due to boiler explosion

Lakhimpur Kheri News: बॉयलर फटने से झुलसे एक कर्मचारी की मौत

Sun, 02 Apr 2023 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
An employee died due to boiler explosion
खमरिया। ऐरा चीनी मिल में देर रात बॉयलर फटने से घायल राकेश सिंह की मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक का लखनऊ में इलाज चल रहा है। उधर, मिल प्रशासन ने मृतक के परिवार वालों को पांच लाख की मुआवजा राशि देने की बात कही है। जबकि, मिल अब भी शुरु नहीं हो पाई है। इससे गन्ना लेकर पहुंचने वाले किसानों की गेट पर ट्रॉलियां खड़ी रहीं और किसान मायूस दिखे।
विज्ञापन

शुक्रवार रात आठ बजे चीनी मिल में बॉयलर की स्टीम पाइप फटने से दो कर्मचारी घायल हो गए थे। इनमें पावर प्लांट वर्कर राकेश सिंह 38 पुत्र सतीश सिंह निवासी नैमिषारण्य जिला सीतापुर की इलाज के दौरान मौत हो गई। राकेश सिंह मिल क्वार्टर पर अकेले रहते थे। जबकि, बबलू रॉय निवासी गोविंद शुगर मिल का लखनऊ में इलाज किया जा रहा है। यूनिट हेट आलोक सक्सेना ने बताया कि देर शाम हुए हादसे में हमारे वर्कर राकेश सिंह की दुखद मौत हो गई है। परिवार वालों से बात हुई है। पीड़ित परिवार को मदद के लिये पांच लाख रुपया सांत्वना राशि दी जाएगी। जल्द ही परिवार वालों को यह राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

उधर, तराई क्षेत्र की वजह से खीरी जनपद के अलावा बहराइच और सीतापुर के सीमा के गांवों से भी किसान गन्ना लेकर पहुंचते हैं। हाालांकि, हादसे के बाद से अभी तक मिल शुरु नहीं हो पाई है। इससे पेराई के लिए गन्ना लेकर मिल पहुंचे किसान मायूस दिखे और यार्ड में सन्नाटा पसरा रहा। लगभग 125 ट्राली व 100 बैलगाड़ी व 75 ट्रक गन्ना भरे ट्रक खड़े हुए हैं। उधर, मिल प्रबंधन का कहना है कि इंजीनियर बॉयलर को दुरुस्त करवा रहे हैं, जैसे ठीक होगा मिल शुरु हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed