फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Amrit Mahotsav of Azadi: SSB jawans took out cycle rally

आजादी का अमृत महोत्सवः एसएसबी के जवानों ने निकाली साइकिल रैली

Sat, 13 Aug 2022 12:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Amrit Mahotsav of Azadi: SSB jawans took out cycle rally
हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत तृतीय वाहिनी ने निकाली साइकिल रैली।
सीमावर्ती गांवों में जवानों ने राष्ट्रीय ध्वज भी बांटे
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। तृतीय वाहिनी एसएसबी ने शुक्रवार को हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत कैंपस से साइकिल रैली निकाली। रैली शारदा बैराज से होते हुए वापस तृतीय वाहिनी कैंपस में समाप्त हुई। इस दौरान एसएसबी के जवानों द्वारा सीमावर्ती गांवों में राष्ट्रीय ध्वज भी बांटे गए।
महानिदेशक एसएसबी डॉ. एसएल थाउसेन (आईपीएस) ने बतौर मुख्य अतिथि साइकिल रैली का शुभारंभ किया। महानिरीक्षक सीमांत मुख्यालय लखनऊ रत्न संजय (आईपीएस) ने कार्यक्रम के बारे में बताया कि सशस्त्र सीमा बल द्वारा शुक्रवार को कुल 7500 किलोमीटर मैराथन/साइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा, जिसमें सीमांत मुख्यालय लखनऊ द्वारा कुल 1300 किमी मैराथन/साइकिल रैली का आयोजन किया गया है। साइकिल रैली में शामिल जवानों ने भारत माता की जय का उद्घोष किया। इसमें महानिदेशक सशस्त्र सीमा बल, महानिरीक्षक सीमांत मुख्यालय लखनऊ सहित विभिन्न वाहिनियों से आए कुल 75 साइकिलिस्ट के अलावा लखीमपुर खीरी साइकिल क्लब सहित नागरिक भी शामिल हुए। यह रैली लखीमपुर से 70वीं वाहिनी महेवागंज, मझरा फार्म पहुंची, जहां पर बल कर्मियो एवं स्थानीय व्यापार सगंठनों ने माला पहनाकर स्वागत किया। गोमती इंटर कॉलेज ढकवा के बच्चों ने महानिदेशक एसएसबी सहित सभी साइकलिस्टों का स्वागत किया व राखी बांधकर रक्षाबंधन मनाया।
विज्ञापन

महानिदेशक ने बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज एवं उपहार भेंट किए। कार्यक्रम के दौरान सशस्त्र सीमा बल के ब्रॉस बैंड द्वारा मनमोहक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में उप महानिरीक्षक सीमांत मुख्यालय लखनऊ अभिषेक पाठक, उप महानिरीक्षक, क्षेत्रक मुख्यालय लखीमपुर जेडी वशिष्ठ, उपमहानिरीक्षक (संगठन) बल मुख्यालय नई दिल्ली, राकेश कुमार कमांडेंट 70वीं वाहिनी, वीके वर्मा कमान अधिकारी, डीपी मीणा, सीडीओ अनिल कुमार सिंह, एसडीएम सदर श्रीमती श्रद्धा सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


होमगार्ड्स बल ने तिरंगा लहराया, गूंजे देशभक्ति के तराने
लखीमपुर खीरी। आजादी की 75वीं वर्षगांठ नजदीक आने के साथ ही जिले में हर घर तिरंगा कार्यक्रम व जागरूकता रैलियों का सिलसिला तेज हो गया है।
शुक्रवार को सौजन्या चौक से होमगार्ड विभाग के कमांडेंट दिनेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में होमगार्ड जवानों ने शहर के प्रमुख मार्गों से तिरंगा रैली निकाली, जिसे डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम संजय कुमार सिंह, एएसपी अरुण कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई कलक्ट्रेट जाकर समाप्त हुई। इस दौरान निर्धारित रूट पर मार्च में शामिल जवानों ने लोगों को तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। इसमें एनडीआरएफ के जवान भी शामिल रहे। इसी के साथ सभी ब्लॉक स्तर पर भी तिरंगा मार्च का आयोजन हुआ। शहीद स्थलों पर जवानों ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस कार्यक्रम में होमगार्ड कमांडेंट के अलावा,वैतनिक प्लाटून कमांडर अजीत कुमार, राकेश कुमार, जयपाल सिंह, ओम प्रकाश, ब्लॉक ऑर्गेनाइजर मनोज कुमार, महेंद्र पाल यादव, रणधीर सिंह, अरुणेश कुमार आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed