{"_id":"668eef62b04dfb8d7e0a977c","slug":"ambulance-did-not-reach-on-time-sick-girl-died-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-124344-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: समय पर नहीं पहुंची एंबुलेंस, बीमार बच्ची ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: समय पर नहीं पहुंची एंबुलेंस, बीमार बच्ची ने तोड़ा दम
विज्ञापन
बच्ची की मौत के बाद बिलखती मां संवाद
मझगई। थाना क्षेत्र के गांव सेमरहिया में समय से इलाज न मिल पाने पर दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। बीमार बच्ची को लेकर परिजन बाढ़ के पानी से जैसे-तैसे गुजरकर सलीमाबाद चौराहे पर तो पहुंच गए, मगर एंबुलेंस की लेटलतीफी की बच्ची की मौत का कारण बन गई।
मझगई के गांव सेमरहिया निवासी राकेश की दो वर्षीय पुत्री को बुखार आ रहा था। बाढ़ में रास्तों पर पानी भरा होने की वजह से परिजन उसे इलाज के लिए कहीं ले नहीं जा पा रहे थे। स्वास्थ्य टीम गांव भी नहीं पहुंची। परिजनों के अनुसार क्षेत्रीय लेखपाल ने बुखार से पीड़ित बच्ची को बुधवार सुबह सलीमाबाद चौराहे पर किसी तरह से लाने को कहा था।
चौराहे पर एंबुलेंस मिलने की बात कही थी। आरोप है कि राकेश, पत्नी के साथ बच्ची को लेकर सुबह सलीमाबाद चौराहा पहुंच गया, मगर एंबुलेंस 11 बजे आई। तब तक बच्ची की मौत हो गई। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बच्ची की मां का रो-रोकर बुरा हाल है।