फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ambulance carrying pregnant woman overturns

Lakhimpur Kheri News: गर्भवती को लेकर जा रही एंबुलेंस पलटी

Sun, 12 May 2024 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Ambulance carrying pregnant woman overturns
खाईं में पलटी पड़ी एंबुलेंस।संवाद
उचौलिया। गर्भवती महिला को लेकर जा रही एंबुलेंस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। गनीमत रही कि एंबुलेंस में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

गांव महमदपुर नरही निवासी शमशुद की पत्नी शाहजहां को शनिवार दोपहर प्रसव पीड़ा हुई। उसे एंबुलेंस से सीएचसी उचौलिया लाया जा रहा था। एंबुलेंस में चालक बृजनाथ यादव और टेक्नीशियन अनुपम यादव और शाहजहां का पति शमशुद भी थे। रास्ते में हरिखापुर गांव के पास बाइक सवार को बचाने के चक्कर में एंबुलेंस अनियंत्रित होकर खेत में जाकर पलट गई। चालक बृजनाथ ने बताया कि बाइक सवार को बचाने के लिए उसने ब्रेक लगाया लेकिन सड़क पर पड़ी मिट्टी में बारिश के चलते फिसलन हो गयी थी। इससे एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे उतरकर खेत में पलट गई। हादसे में सभी लोग बाल बाल बच गए। बाद में दूसरी एंबुलेंस से सभी को सीएचसी पसगवां ले जाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed