{"_id":"5744859c4f1c1bae70691375","slug":"amar-ujala-s-outstanding-student-awards-ceremony-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला का मेधावी छात्र सम्मान समारोह आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला का मेधावी छात्र सम्मान समारोह आज
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 24 May 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम और एसपी के हाथों सम्मानित किए जाएंगे मेधावी
सिद्धि विनायक इंस्टीट्यूट के सहयोग से होगा समारोह
25-25 हजार की चार मेधावियों को मिलेगी छात्रवृत्ति
अमर उजाला एवं सिद्धि विनायक इंस्टीट्यूट के तत्वावधान में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन 25 मई को महेवागंज स्थित नवभारत पब्लिक स्कूल में पूर्वाह्न 11 बजे से होगा। मेधावी छात्रों और प्रधानाचार्यों को डीएम आकाशदीप बतौर मुख्य अतिथि और एसपी अखिलेश चौरसिया बतौर विशिष्ट अतिथि के हाथों सम्मानित किया जाएगा। समारोह में चार मेधावी छात्र-छात्राओं और टॉपर स्कूलों के प्रधानाचार्यों को सम्मानित भी किया जाएगा।
इस सम्मान समारोह में लखीमपुर जिले के प्रतिभावान चार छात्र छात्राओं को 25-25 हजार की छात्रवृत्ति दी जाएंगी। जिन विद्यार्थियों ने इस वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की है वह प्रतिभाग कर सकते हैं। यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई के 12वीं उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं, जिन्होंने 60 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं वह 25 मई 2016 को महेवागंज स्थित नवभारत पब्लिक स्कूल में प्रवेश पत्र एवं मार्कशीट की फोटो कॉपी लेकर आएं। ऐसे सभी मेधावी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। विद्यार्थी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9458606320 पर संपर्क कर सकते हैं।