फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   amar ujala health camp held in Bankeganj

विशेषज्ञ डॉक्टरों से जांच कराकर खिले मरीजों के चेहरे

Wed, 21 Feb 2018 01:10 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Wed, 21 Feb 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
amar ujala health camp held in Bankeganj
Amar ujala van
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगे नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां विशेषज्ञों की टीम को अपने बीच पाकर ग्रामीणों की खुशी का ठिकाना न रहा। यहां सुबह से ही मरीजों का तांता लग गया। शिविर में कुल 1010 मरीजों का पंजीकरण हुआ। शिविर का उद्घाटन विधायक रोमी साहनी ने फीता काट कर किया।  
विज्ञापन

सुबह नौ बजे शिविर के शुरू होते ही पंजीकरण शुरू हो गया। पंजीकरण कराने को काउंटर के सामने मरीजों की कतारें लगी रहीं। नोएडा से आई विशेष मेडिकल वैन में मरीजों के खून की जांच की गई। स्वास्थ्य शिविर का समापन शाम चार बजे हुआ। स्वास्थ्य शिविर में उस समय भी काफी भीड़ थी, जिन मरीजों की जांच नहीं हो पाई थी, उन्होंने डाक्टरों के वाहन को घेर लिया। बाद में डाक्टरों ने अपने वाहन में बैठे-बैठे ही कई मरीजों को देखा और दवाइयां भी लिखीं। दवाइयों का वितरण देर शाम तक जारी रहा। 
विज्ञापन

 
कई ब्लॉकों से पहुंचे मरीज  
नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर की सूचना पाकर, बांकेगंज ब्लॉक के अलावा कुंभी, बिजुआ, मोहम्मदी और फूलबेहड़ ब्लॉकों के मरीज भी पहुंचे। शिविर को लेकर बांकेगंज में खासा उत्साह दिखाई दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इन विशेषज्ञों ने की रोगियों की जांच
स्वास्थ्य शिविर में जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार गौतम, चेस्ट रोग विशेषज्ञ डॉ. चंदानी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पूनम वर्मा, नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. हर्षिता अवस्थी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. वीना मधेसिया के अलावा ब्लड बैंक का स्टाफ भी मौजूद रहा। वहीं, सीएचसी बांकेगंज के अधीक्षक डॉ सुशील कुमार नरवरिया, डॉ सामंतराव सामी, डॉ विकास गिरी, डॉ सुनील वर्मा, डॉ शिवेंद्र अवस्थी, संजय वर्मा, हरपाल तिवारी, हरवंश यादव, फार्मासिस्ट चंद्रशेखर, सचेन्द्र वर्मा, राजाराम, रत्ना सिंन्हा, अनुजा,ज्योति,साधना,शिवानी माथुर, मुनीश और बबलू आदि का सहयोग भी सराहनीय रहा।

सांस संबंधी बीमारियों के पीड़ितों की संख्या ज्यादा
जनरल फिजीशियन और चेस्ट रोड विशेषज्ञ डॉ. चंदानी ने बताया कि शिविर में जिन मरीजों की जांच की गई उनमें सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों की संख्या ज्यादा थी। टीबी और फेफड़ों में इंफेक्शन के मरीजों की संख्या भी कम नहीं थी। खांसी और स्नोफीलिया आदि के मरीज भी काफी थे। वहीं, आंखों की जांच कराने वाले मरीजों की खासी भीड़ रही। जिला चिकित्सालय की नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पूनम वर्मा और सीएमएस डॉ. अरुण कुमार गौतम ने आंखों की जांच की। उधर नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ. हर्षिता अवस्थी ने भी मरीजों की जांच करने के बाद उन्हें परामर्श दिया।
 
यूरो और न्यूरो समस्याओं से पीड़ितों की हुई जांच
स्वास्थ्य शिविर में गुर्दों की बीमारी, पेशाब में तकलीफ जैसी समस्याओं से पीड़ित मरीज भी जांच कराने पहुंचे। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने उनकी जांच कर, इलाज किया और उन्हें मुफ्त दवाएं दीं। इनके अलावा न्यूरो संबंधी समस्याओं से पीड़ित लोग भी पहुंचे।
 
205 मरीजों की हुई पैथोलॉजी जांच
शिविर में विशेषज्ञ डाक्टरों की सलाह पर 205 रोगियों को नोएडा से आई विशेष मेडिकल वैन में आधुनिक मशीनों और उपकरणों के जरिए रक्त, मल, मूत्र और बलगम आदि की जांच की गई। इसमें सबसे ज्यादा 90 मरीजों के रक्त में शुगर की जांच हुई। जांच के अनुसार विशेषज्ञ डाक्टरों ने मरीजों को दवाएं लिखीं।

 
 विधायक ने की स्वास्थ्य शिविर की सराहना
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगाए गए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन करते हुए विधायक रोमी साहनी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर लगाकर अमर उजाला ने बेहद सराहनीय काम किया है। शिविर के माध्यम से क्षेत्र की गरीब और संसाधन विहीन लोगों को उनके नजदीक इलाज मिला है। क्षेत्र में इतने बड़े पैमाने पर पहली बार स्वास्थ्य शिविर लगा है। उन्होंने अपेक्षा कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन होने चाहिए ताकि ग्रामीण जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।







 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed